FASTag Annual Pass Price Hike: वाहन चालक ध्यान दें! 1 अप्रैल 2026 से फास्टैग का एनुअल पास हो गया महंगा, जानें अब कितना लगेगा पैसा और क्या है इसे खरीदने का तरीका?

FASTag Annual Pass: हाईवे पर सफर करने वालों को 1 अप्रैल 2026 को महंगाई का बड़ा झटका लगा है. NHAI ने FASTag एनुअल पास की कीमत को बढ़ा दिया है. अब 3000 रुपए की जगह 3075 रुपए देने हैं. पहले की तरह ही यह पास 1 साल या 200 टोल पार करने तक मान्य रहेगा. 

FASTag Annual Pass Price Hike
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:06 AM IST

1 अप्रैल से नया फाइनेंशियल ईयर 2027 शुरू हो गया है. इसके साथ ही हाईवे पर सफर करने वालों को महंगाई का बड़ा झटका भी लगा है. दरअसल, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग (FASTag) के एनुअल पास (Annual Pass) यानी सालाना पास की कीमत को बढ़ा दिया है.

अब इसको लेने के लिए अधिक पैसे देने होंगे. यह बदलाव उन लाखों वाहन चालकों पर असर डालेगा जो काम या निजी कारणों से अक्सर हाईवे का इस्तेमाल करते हैं. NHAI ने FASTag एनुअल पास की कीमत में 75 रुपए की बढ़ोतरी की है. पहले FASTag एनुअल पास के लिए 3000 रुपए देने पड़ते थे लेकिन अब 3075 रुपए देने होंगे. पहले की तरह ही यह पास 1 साल या 200 टोल पार करने तक मान्य रहेगा. 

कीमत बढ़ाने का क्यों लिया फैसाल
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के मुताबिक फास्टैग के एनुअल पास की कीमत में बढ़ोतरी नेशनल हाईवे फीस नियम 2008 के तहत की गई है. सरकार का कहना है कि FASTag एनुअल पास का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. फिलहाल पूरे देश में 56 लाख से ज्यादा लोग इस सालाना पास की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं. अब इन्हें अपने पास को रिन्यू करवाते समय अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा.

क्या है FASTag एनुअल पास
आपको मालूम हो कि केंद्र सरकार ने अगस्त 2025 में 3000 रुपए का एक विशेष FASTag सालाना पास शुरू किया था. FASTag एनुअल पास एक प्रीपेड टोल प्लान है, जिसे खास तौर पर उन लोगों के लिए शुरू किया गया था, जो अक्सर हाईवे पर यात्रा करते हैं. इस प्लान में एक बार भुगतान करने के बाद आपको बार-बार FASTag रिचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती. यह पास 1 साल या 200 टोल पार करने तक मान्य होता है, जो भी पहले पूरा हो जाए. यह  FASTag एनुअल पास देशभर के लगभग 1150 टोल प्लाजा पर मान्य है, जो हाईवे और एक्सप्रेसवे पर स्थित हैं. 

सिर्फ निजी वाहनों के लिए मान्य है यह पास 
NHAI के नियमानुसार FASTag एनुअल पास सिर्फ निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए ही मान्य है. यह सिर्फ गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए ही मान्य है. FASTag एनुअल पास कॉमर्शियल गाड़ियों के लिए मान्य नहीं है. यह पास सिर्फ नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर ही काम करता है. इसका मतलब है कि जिन हाईवे का निर्माण केंद्र सरकार की ओर से कराया गया है, वहीं यह पास काम करता है. राज्य सरकारों की ओर से बनाए गए हाईवे पर यह काम नहीं करता है. 

कैसे खरीदें FASTag एनुअल पास
1. FASTag एनुअल पास को खरीदना बहुत ही आसान है.
2. FASTag एनुअल पास खरीदने के लिए लिए सबसे पहले MoRTH या NHAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
3. आप राजमार्ग यात्रा (Rajmarg Yatra) मोबाइल ऐप का भी इस्तेमाल FASTag एनुअल पास खरीदने के लिए कर सकते हैं.
4. आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी गाड़ी की जानकारी और FASTag ID दर्ज करनी होगी.
5. ध्यान रखें कि FASTag एक्टिव और सही तरीके से गाड़ी से जुड़ा होना चाहिए. 
6. इसके बाद आप नेट बैंकिंग, UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से भुगतान करना होगा. 
7. पेमेंट पूरा होने के बाद आपका पास उसी FASTag ID से लिंक हो जाएगा. 
8. इसके बाद आपके मोबाइल पर SMS आ जाएगा. पेमेंट होने के लगभग दो घंटे के अंदर यह हो जाता है.


 

Read more!

RECOMMENDED