scorecardresearch

ट्रेन टिकट कैंसिलेशन के नियम बदले, अब 8 घंटे पहले तक ही मिलेगा रिफंड, जानिए आपके लिए क्या बदला

तत्काल टिकटों में धांधली रोकने के लिए अब आधार आधारित OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया है. साथ ही, एजेंट और बॉट्स के जरिए तुरंत टिकट बुक करने पर रोक लगाने के लिए नई तकनीक लागू की गई है.

Indian Railways new rules Indian Railways new rules
हाइलाइट्स
  • तत्काल टिकट बुकिंग अब और सख्त

  • अब 8 घंटे पहले तक ही मिलेगा रिफंड

रेल यात्रियों के लिए सरकार ने टिकट बुकिंग और कैंसिलेशन सिस्टम में बड़े बदलाव किए हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में इन सुधारों की घोषणा की. रिफॉर्म एक्सप्रेस पहल के तहत किए गए ये बदलाव टिकटों की कालाबाजारी रोकने और आम यात्रियों को ज्यादा सुविधा देने के उद्देश्य से लागू किए गए हैं.

तत्काल टिकट बुकिंग अब और सख्त
तत्काल टिकटों में धांधली रोकने के लिए अब आधार आधारित OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया है. साथ ही, एजेंट और बॉट्स के जरिए तुरंत टिकट बुक करने पर रोक लगाने के लिए नई तकनीक लागू की गई है. IRCTC सिस्टम से करीब 3 करोड़ फर्जी अकाउंट भी हटाए गए हैं. इससे अब असली यात्रियों को टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी.

रिफंड के नए नियम समझें

  • 72 घंटे से पहले कैंसिल: सबसे ज्यादा रिफंड मिलेगा (सिर्फ फिक्स चार्ज कटेगा)

  • 72 से 24 घंटे के बीच: किराए का 25% कटेगा

  • 24 से 8 घंटे के बीच: 50% तक कटौती

  • 8 घंटे से कम समय: कोई रिफंड नहीं मिलेगा

मतलब, आखिरी समय में टिकट कैंसिल करने पर अब पूरा पैसा डूब सकता है.

चार्ट पहले बनेगा, प्लानिंग आसान होगी
अब ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट 9 से 18 घंटे पहले तैयार होगा, जबकि पहले यह सिर्फ 4 घंटे पहले बनता था. इससे वेटिंग टिकट वालों को पहले ही पता चल जाएगा कि टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं, और वे वैकल्पिक योजना बना सकेंगे.

काउंटर टिकट कहीं से भी कैंसिल
अब बड़ी राहत यह है कि काउंटर से लिया गया टिकट देश के किसी भी रेलवे स्टेशन से कैंसिल किया जा सकेगा. पहले यह सुविधा सिर्फ उसी स्टेशन पर मिलती थी, जहां से टिकट लिया गया था.

ई-टिकट में TDR की झंझट खत्म
ई-टिकट कैंसिल करने पर अब TDR (Ticket Deposit Receipt) भरने की जरूरत नहीं होगी. कैंसिल करते ही रिफंड ऑटोमैटिक प्रोसेस हो जाएगा, जिससे समय और मेहनत दोनों बचेंगे. अब यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपनी सीट या क्लास अपग्रेड कर सकते हैं. पहले यह सुविधा सिर्फ चार्ट बनने से पहले तक ही थी.