केंद्र सरकार ने सेना के कुछ मेडल पाने वाले जवानों को लेकर एक बड़ा फैसला किया है. सरकार ने मेडल पाने वालों और उनके जीवन साथी को ट्रेन की कुछ श्रेणियों में आजीवन फ्री ट्रेवल का फायदा देने का फैसला किया है. इसमें तीनों सेनाओं में मेडल वीरता पुरस्कार पाने वालों और उनका जीवनसाथी शामिल है.
वीरता पुरस्कार विजेता करेंगे ट्रेन में फ्री सफर-
न्यूज एजेंसी एएनआई ने रक्षा मंत्रालय के अधिकारी से हवाले से दी है. इसके मुताबिक अवार्ड पाने वाले वीर सैनिकों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला किया है. सरकारी आदेश के मुताबिक सेना/नौसेना/वायुसेना मेडल वीरता पुरस्कार पाने वालों/उनके जीवनसाथी (विधवाओं/विधुरों को उनके पुनर्विवाह तक) को ट्रेनों में आजीवन फ्री सफर की सुविधा देने का फैसला किया है.
परिवार को भी मिल सकती है सुविधा-
अगर जवान को मरणोपरांत पुरस्कार मिला है और वो उस समय अविवाहित थे तो उनके माता-पिता को ट्रेनों में एक कंपेनियन के साथ जिंदगी भर मुफ्त सफर करने की सुविधा मिलेगी.
ट्रेन की किस बोगी में कर सकते हैं यात्रा-
सरकारी आदेश के मुताबिक इन जवानों और उनके जीवनसाथी को फर्स्ट क्लास, 2AC, AC चेयर कार में फ्री सफर की सुविधा मिलेगी. इस सुविधा में लाभार्थी एक साथी के साथ फ्री में सफर कर सकते हैं.
कोरोना से पहले ट्रेनों में मिलती थी कई सुविधाएं-
आपको बता दें कि कोरोना काल से पहले ट्रेनों में कई तरह की सुविधाएं मिलती थी. जिसमें सीनियर सिटीजन समेत कई लोग शामिल थे. लेकिन कोरोना के दौरान इन सुविधाओं को खत्म कर दिया गया. अब सरकार ने जवानों के लिए ये सुविधा शुरू की है. केंद्र सरकार के इस फैसले को सैनिकों के प्रति सम्मान के तौर पर देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें: