RRB NTPC परीक्षा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, गोरखपुर-लखनऊ रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोरखपुर–लखनऊ जंक्शन रूट पर चार अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है.पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए यह कदम उठाया गया है.

Summer Special Trains
उदय गुप्ता
  • चंदौली,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST
  • गोरखपुर-लखनऊ रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
  • NTPC अभ्यर्थियों के लिए चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें

भारतीय रेलवे ने आगामी रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) NTPC परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला लिया है. परीक्षा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोरखपुर–लखनऊ जंक्शन रूट पर चार अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है. पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए यह कदम उठाया गया है.

गोरखपुर से लखनऊ के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन (05005)
05005 गोरखपुर-लखनऊ जं. अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 14 जून 2026 से 22 जून 2026 तक चलाई जाएगी. यह ट्रेन गोरखपुर से 12.45 बजे रवाना होकर खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोण्डा, करनैलगंज, बाराबंकी और बादशाहनगर होते हुए 17.45 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी.

लखनऊ से गोरखपुर वापसी ट्रेन (05006)
05006 लखनऊ जं.-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 13 जून 2026 से 21 जून 2026 तक चलेगी. यह ट्रेन लखनऊ से 18.15 बजे चलकर बादशाहनगर, बाराबंकी, करनैलगंज, गोण्डा, मनकापुर, बभनान, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए 23.55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

गोरखपुर से रात वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेन (05031)
05031 गोरखपुर-लखनऊ जं. अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 13 जून 2026 से 21 जून 2026 तक चलाई जाएगी. यह ट्रेन गोरखपुर से 19.00 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी. रास्ते में यह खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोण्डा, करनैलगंज, बाराबंकी और बादशाहनगर स्टेशनों पर रुकेगी.

लखनऊ से गोरखपुर सुबह वाली ट्रेन (05032)
05032 लखनऊ जं.-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 14 जून 2026 से 22 जून 2026 तक संचालित होगी. यह ट्रेन लखनऊ से 12.45 बजे चलकर बादशाहनगर, बाराबंकी, करनैलगंज, गोण्डा, मनकापुर, बभनान, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए 18.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

ट्रेन में कोच व्यवस्था और सुविधाएं
रेलवे के अनुसार, इन सभी ट्रेनों में 10 सामान्य द्वितीय श्रेणी (GS) कोच और 2 SLRD कोच सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे. सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे. जरूरत के अनुसार कोचों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है. साथ ही संचालन में आवश्यकता पड़ने पर समय में बदलाव (री-शेड्यूल) किया जा सकता है.

 

Read more!

RECOMMENDED