Advertisement

Indian Railways: पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे, जबलपुर और रानी कमलापति से गया तक चलने वाली ट्रेनों के बारे में जानिए

भारतीय रेलवे हर साल की तरफ इस साल भी पितृपक्ष के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है. रेलवे ने 2 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. रानी कमलापति और जबलपुर से बिहार के गया के लिए पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलाया जाएगा. चलिए इसकी डिटेल्स जानते हैं.

Indian Railway
उदय गुप्ता
  • चंदौली,
  • 14 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:54 PM IST

पितृपक्ष आने वाला है और पितृपक्ष के दौरान बिहार के गया में देश के कोने-कोने से लोग अपने पितरों के तर्पण के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में ट्रेनों में भी भारी भीड़ होती है. पितृपक्ष के दौरान गया आने जाने वालों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे हर साल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करता है. इस साल भी भारतीय रेलवे द्वारा गया में पितृपक्ष मेला के दौरान स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है. फिलहाल रेलवे ने गया के लिए दो स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है.जो रानी कमलापति और जबलपुर से गया के लिए चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों के परिचालन के संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि पितृपक्ष मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु रानी कमलापति-गया एवं जबलपुर-गया के मध्य पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.

रानी कमलापति से गया के लिए स्पेशल ट्रेन-
गाड़ी संख्या 01661/01662 रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति स्पेशल-गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल रानी कमलापति से दिनांक 27.09.2026, 02.10.2026 एवं 07.10.2026 को 15.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.10 बजे डीडीयू रूकते हुए 14.30 बजे गया पहुंचेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 01662 गया-रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल दिनांक 30.09.2026, 05.10.2026 एवं 10.10.2026 को गया से 15.30 बजे प्रस्थान कर 18.55 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 16.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी. गया और रानी कमलापति स्टेशन के बीच यह ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, मैहर, कटनी, सिहोरा रोड, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी एवं नर्मदापुरम स्टेशनों पर रूकेगी.इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 12 तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे.

जबलपुर से गया के लिए स्पेशल ट्रेन-
गाड़ी संख्या 01701/01702 जबलपुर-गया-जबलपुर पितृपक्ष स्पेशल - गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर-गया पितृपक्ष स्पेशल जबलपुर से दिनांक 29.09.2026, 04.10.2026 एवं 09.10.2026 को जबलपुर से 21.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.10 बजे डीडीयू रूकते हुए 14.30 बजे गया पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 01702 गया-जबलपुर पितृपक्ष स्पेशल दिनांक 28.09.2026, 03.10.2026 एवं 08.10.2026 को गया से 15.30 बजे प्रस्थान कर 18.55 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 08.10 बजे जबलपुर पहुंचेगी. गया और जबलपुर के मध्य यह स्पेशल ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मनिकपुर, सतना, मैहर, कटनी एवं सिहोरा रोड स्टेशनों पर रूकेगी.इसमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 12 तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच लगेंगे.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement