रेल मुसाफिरों के लिए गुड न्यूज! कई होली स्पेशल ट्रेनों की बढ़ाई गई टाइमिंग

रेलवे ने मुसाफिरों को गुड न्यूज दी है. रेलवे ने होली पर चलाई जा रही कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है. पूर्व मध्य रेल के CPRO सरस्वती चन्द्र ने बताया कि होली के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए ये फैसला किया गया है.

The Train
जहांगीर आलम
  • समस्तीपुर,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:59 PM IST

रेल मुसाफिरों के लिए गुड न्यूज है. रेलवे ने होली के मौके पर चलाई गई कई ट्रेनों की टाइमिंग बढ़ा दी गई है. ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार कर दिया गया है. सहरसा से आनंद विहार, पूर्णिया से आनंद विहार, मुज़फ्फरपुर से आनंद विहार, पटना नई दिल्ली, दानापुर पुणे सहित 28 ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी गई है.

कई ट्रेनों का परिचालन बढ़ाया गया-
पूर्व मध्य रेल के CPRO सरस्वती चन्द्र ने बताया कि होली के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों से देश के विभिन्न शहरों के लिए होली स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं. अब होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन आगे भी जारी रखने का फैसला किया गया है.

ट्रेनों की लिस्ट देखिए-
रेलवे ने कई होली स्पेशल ट्रेनों की परिचालन बढ़ाया गया है. चलिए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन सी ट्रेनें हैं.

गाड़ी संख्या 03293 पटना-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन-
16 मार्च से 30 मार्च तक रोजाना चलेगी.

गाड़ी संख्या 03294 नई दिल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन-
17 मार्च से 31 मार्च तक रोजाना चलेगी.

गाड़ी संख्या 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन-
15 मार्च से 29 मार्च तक हर रविवार को चलेगी.

गाड़ी संख्या 03258 आनंद विहार-दानापुर स्पेशल ट्रेन-
16 मार्च से 30 मार्च तक हर सोमवार को चलेगी.

गाड़ी संख्या 03697 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन-
16 मार्च से 30 मार्च तक सोम, मंगल, शुक्र और शनिवार को चलेगी.

गाड़ी संख्या 03698 आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल ट्रेन-
17 मार्च से 31 मार्च तक मंगल, बुध, शनि एवं रविवार को चलेगी.

गाड़ी संख्या 02397 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन-
22 मार्च और 29 मार्च को चलेगी.

गाड़ी संख्या 02398 आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल ट्रेन-
23 मार्च और 30 मार्च को चलेगी.

गाड़ी संख्या 01143 लोकमान्य तिलक-दानापुर स्पेशल ट्रेन-
10 मार्च से 31 मार्च तक रोजाना चलेगी.

गाड़ी संख्या 01144 दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन-
11 मार्च से 01 अप्रैल तक रोजाना चलेगी.

गाड़ी संख्या 01449 पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन-
10 मार्च से 31 मार्च तक रोजाना चलेगी.

गाड़ी संख्या 01450 दानापुर-पुणे स्पेशल ट्रेन-

12 मार्च से 02 अप्रैल तक रोजाना चलेगी.

गाड़ी संख्या 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन-
13 मार्च से 27 मार्च तक हर शुक्रवार को चलेगी.

गाड़ी संख्या 05220 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन-
14 मार्च से 28 मार्च तक हर शनिवार को चलेगी.

गाड़ी संख्या 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन-
10 मार्च से 15 मार्च तक रोजाना चलेगी.

गाड़ी संख्या 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन-
11 मार्च से 16 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी.

गाड़ी संख्या 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन-
11 मार्च से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी.

गाड़ी संख्या 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल ट्रेन-
17 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी.

गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन-
17 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक मंगल, शुक्र एवं रविवार को चलेगी.

 गाड़ी संख्या 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन-
19 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक गुरू, शुक्र एवं रविवार को चलेगी.

गाड़ी संख्या 06021 पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन-

16 मार्च और 23 मार्च को चलेगी.

गाड़ी संख्या 06022 बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल ट्रेन-

19 मार्च और 26 मार्च को चलेगी.

गाड़ी संख्या 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन-
10 मार्च से 27 मार्च तक प्रत्येक मंगल एवं शुक्रवार को चलेगी.

 गाड़ी संख्या 03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल ट्रेन-

12 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक गुरूवार एवं रविवार को चलेगी.

गाड़ी संख्या 03639 धनबाद-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन-

13 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोम एवं शुक्रवार को चलेगी.

गाड़ी संख्या 03640 शकूरबस्ती-धनबाद स्पेशल ट्रेन- 

14 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगल एवं शनिवार को चलेगी.

गाड़ी संख्या 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन-

14 मार्च से 28 मार्च तक प्रत्येक मंगल एवं शनिवार को चलेगी.

गाड़ी संख्या 03310 दिल्ली-धनबाद स्पेशल ट्रेन-

15 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक बुध एवं रविवार को चलेगी.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED