भारत गौरव ट्रेन से करें दक्षिण भारत का टूर, EMI की भी सुविधा उपलब्ध, जानिए कितना लगेगा किराया

आईआरसीटीसी एक तरफ जहां देश विदेश के प्रमुख और चर्चित पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए टूर पैकेज संचालित करता है. वही देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित धार्मिक महत्व के पर्यटन स्थलों के भी भ्रमण के लिए टूर पैकेज संचालित करता है.

Indian Railways
उदय गुप्ता
  • चंदौली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:06 PM IST

गर्मी की छुट्टियों में अगर आप दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. आईआरसीटीसी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए खास धार्मिक टूर पैकेज लेकर आया है, जिसमें यात्रियों को एक साथ कई प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे. खास बात यह है कि इस यात्रा के लिए ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है.

11 रात 12 दिन की होगी ये यात्रा
आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 11 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा. कुल 11 रात और 12 दिन की इस यात्रा की शुरुआत गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के जरिए होगी.

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे.

इन स्टेशनों से मिलेगी चढ़ने-उतरने की सुविधा
इस ट्रेन में यात्रियों को गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ (मां बेल्हा देवी धाम), प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी और ललितपुर जैसे स्टेशनों से चढ़ने और उतरने की सुविधा मिलेगी.

इस टूर पैकेज के लिए कुल 751 सीटें उपलब्ध हैं.
2 एसी: 49 सीटें
3 एसी: 210 सीटें
स्लीपर: 492 सीटें

यात्रा में ट्रेन टिकट के साथ नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी भोजन तथा स्थानीय भ्रमण के लिए एसी/नॉन एसी बस की सुविधा भी शामिल है.

जानिए कितना होगा किराया
इकोनॉमी (स्लीपर क्लास):
24,790 प्रति व्यक्ति
बच्चों (5–11 वर्ष): 23,400
नॉन एसी होटल और ट्रांसपोर्ट की सुविधा

स्टैंडर्ड (3 एसी)
42,530 प्रति व्यक्ति
बच्चों के लिए 40,900
एसी होटल में ठहरने की व्यवस्था

कम्फर्ट (2 एसी)
56,710 प्रति व्यक्ति
बच्चों के लिए 54,750
एसी होटल और एसी ट्रांसपोर्ट की सुविधा

ऐसे करें बुकिंग, EMI भी उपलब्ध
इस टूर की बुकिंग 'पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर होगी. इच्छुक यात्री गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से या वेबसाइट www.irctctourism.com
 पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. यात्रियों के लिए एलटीसी और ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसे आईआरसीटीसी पोर्टल पर सूचीबद्ध सरकारी और गैर-सरकारी बैंकों के माध्यम से लिया जा सकता है. अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए 9236391908, 9305110962, 8287930908, 9415042930, 8287930913 और 9236391925 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है.

 

Read more!

RECOMMENDED