IRCTC Tour Package: अगस्त में ऊटी, कूर्ग और मैसूर में मनाएं शानदार छुट्टियां.. खानपान से लेकर रहने तक की सुविधा, जानें कितना है किराया

आईआरसीटीसी समय-समय पर टूरिस्ट के लिए कई पैकेज लॉन्च करता हैं. जिसमें वह रहने और खाने से लेकर कई सुविधाएं मुहैया कराता है. इसमें धार्मिक जगह से लेकर टूरिस्ट स्पॉट शामिल होते हैं. यहां तक की कई बार यात्रा रेल की जगह हवाई यात्रा होती है.

Ooty
उदय गुप्ता
  • चंदौली,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:37 PM IST

भारतीय रेलवे अलग-अलग समय पर ट्रेनों के जरिए देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता है. साथ ही देश-विदेश के धार्मिक और टूरिस्ट स्पॉट्स के लिए हवाई टूर पैकेज भी चलाता है. इसी कड़ी में आईआरसीटीसी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 'मैजेस्टिक साउदर्न - मैसूर टू कोयंबटूर' हवाई टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. यह पैकेज 07 रात एवं 08 दिन का है. जिसमें पर्यटको को मैसूर, कूर्ग, ऊटी और कोयंबटूर का भ्रमण कराया जाएगा. यह पैकेज 19.08.2026 से 26.08.2026 तक संचालित किया जा रहा है.

इन जगह मिलेगा आपको घूमने का मौका

इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से बैंगलोर ले जाने एवं कोयंबटूर से लखनऊ लाने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है. साथ ही खानपान और ठहरने की व्यवस्था थ्री स्टार होटल में की गई है. ट्रैवल के दौरान बैंगलोर से मैसूर जाते समय श्रीरंगापटना मंदिर, मैसूर में मैसूर महल, वृंदावन गार्डन, चामुंडी मंदिर, कुर्ग में स्वर्ण मंदिर, दुबारे हाथी शिविर, बहगमंडला मंदिर, अब्बे फॉल्स, ओंकारेश्वर स्वामी मंदिर में आपको घूमने का मौका मिलेगा. 

साथ ही कुर्ग से ऊटी जाते समय देवदार के पेड़ के जंगल, ऊटी में बोटैनिकल गार्डन, ऊटी झील, गुलाब उद्यान, चाय म्यूजियम, डोड्डाबेट्टा चोटी, कोयंबटूर में आदियोगी शिव प्रतिमा आदि लोगों को लेकर जाया जाएगा.

कितना होगा पैकेज का किराया

इस पैकेज के लिए एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति 73000/- रूपए होगी. वहीं दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज की कीमत 53000/- रुपए प्रति व्यक्ति होगी. जबकि तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 49,800/- रुपए होगी. साथ ही माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज की कीमत बेड सहित 42,300 रुपए और 34,800/- रुपए बिना बेड के होगी.

किस तरह कर सकते हैं बुकिंग

इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. उन्होंने बताया कि यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन भी कराई जा सकती है. साथ ही ज्यादा जानकारी और बुकिंग के लिए 8287930912/9305111765/8287930902 पर संपर्क किया जा सकता है.


 

Read more!

RECOMMENDED