नांदेड़ से टनकपुर के बीच चलेगी वीकली एक्सप्रेस ट्रेन
नांदेड़ से टनकपुर के बीच चलेगी वीकली एक्सप्रेस ट्रेन
भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए लगातार नए रूटों पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर रहा है. इसी क्रम में नांदेड़ और टनकपुर के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की जा रही है. इस ट्रेन का उद्घाटन 6 जुलाई 2026 को उद्घाटन स्पेशल के रूप में होगा, जबकि नियमित सेवा जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी. पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार, इससे इस पूरे रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.
आज चलेगी उद्घाटन स्पेशल ट्रेन
रेलवे प्रशासन 6 जुलाई 2026 को 05012 टनकपुर-नांदेड उद्घाटन विशेष ट्रेन चलाकर इस सेवा की शुरुआत करेगा. यह ट्रेन टनकपुर से सुबह 10:45 बजे रवाना होगी और पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, मथुरा, आगरा कैंट, धौलपुर, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, मलकापुर, अकोला, वाशिम, हिंगोली, बसमत और पूर्णा होते हुए शाम 6:00 बजे नांदेड पहुंचेगी. उद्घाटन स्पेशल में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे. इनमें जनरेटर सह लगेजयान का 1, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4, शयनयान के 8, एसी थर्ड के 4, एसी सेकेंड का 1 और एलएसएलआरडी का 1 कोच शामिल रहेगा.
कब से चलेगी नियमित साप्ताहिक ट्रेन?
रेलवे के मुताबिक 17631 नांदेड-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 12 जुलाई 2026 से प्रत्येक रविवार को नांदेड से रात 11:40 बजे शुरू होगा. यह ट्रेन पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, कासगंज, बदायूं, बरेली जंक्शन, इज्जतनगर, पीलीभीत और खटीमा होते हुए तीसरे दिन सुबह 5:55 बजे टनकपुर पहुंचेगी.
वहीं 17632 टनकपुर-नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन 14 जुलाई 2026 से प्रत्येक मंगलवार को टनकपुर से सुबह 9:00 बजे किया जाएगा. यह ट्रेन खटीमा, पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, मथुरा, आगरा कैंट, धौलपुर, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, मलकापुर, अकोला, वाशिम, हिंगोली, बसमत और पूर्णा होते हुए दूसरे दिन शाम 4:30 बजे नांदेड पहुंचेगी.
नियमित ट्रेन में मिलेंगे 21 कोच
सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि इस साप्ताहिक ट्रेन के संचालन से इस रूट के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. नियमित ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे. इनमें एसी सेकेंड के 2, एसी थर्ड के 4, पेंट्रीकार का 1, शयनयान के 8, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4, एलएसएलआरडी का 1 तथा जनरेटर सह लगेजयान का 1 कोच शामिल रहेगा. इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर और अधिक सुविधाजनक सफर मिल सकेगा.
ये भी पढ़ें