Advertisement

Patna Gorakhpur Vande Bharat Express: चंपारण को पीएम मोदी देंगे वंदे भारत ट्रेन की सौगात, गोरखपुर से पाटलिपुत्र के बीच चलेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को बिहार दौरे पर जा रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी बिहार के बड़ी सौगात देंगे. प्रधानमंत्री गोरखपुर से पाटलिपुत्र के लिए वंदे भारत ट्रेन की हरी झंडी दिखाएंगे. इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. समस्तीपुर रेलमंडल के नरकटियागंज, बेतिया, बापूधाम, मोतिहारी स्टेशन सहित चंपारण के यात्रियों को वंदे भारत ट्रेन चलने से काफी फायदा पहुंचेगा.

Vande Bharat Express (Photo/PTI File)
जहांगीर आलम
  • समस्तीपुर, बिहार,
  • 16 जून 2025,
  • अपडेटेड 6:38 PM IST

चंपारण वासियों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे भारत जैसी ट्रेन की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. गोरखपुर से पाटलिपुत्र के लिए वंदे भारत ट्रेन का पीएम मोदी 20 जून को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करने वाले हैं. इसको लेकर रेलवे ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है. नरकटियागंज, बेतिया, बापूधाम, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर में रुकते हुए पाटलिपुत्र के लिए चलेगी. 

बिहार दौर पर पीएम मोदी देंगे सौगात-
20 जून पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के दौरे पर आने वाले है. इस दौरान पीएम मोदी बिहार को करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट की सौगत देने वाले हैं. उसी में एक गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत ट्रेन की भी सौगात शामिल है. जानकारी के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन का रैक गोरखपुर पहुंच चुकी है. रेलवे ने इस ट्रेन को चलाने के लिए तैयारी पूरी कर ली है. अनुमान है कि 16 या 8 रैक वाली वंदे भारत ट्रेन चलेगी. टाइम टेबल को भी अंतिम रूप दे दिया गया है.

चंपारण के यात्रियों होगा फायदा-
समस्तीपुर रेलमंडल के नरकटियागंज, बेतिया, बापूधाम, मोतिहारी स्टेशन सहित चंपारण के यात्रियों को वंदे भारत ट्रेन चलने से काफी फायदा पहुंचेगा. कम समय में यात्री चंपारण से बिहार की राजधानी पटना पहुंच जाएंगे. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि गोरखपुर से यह ट्रेन सुबह खुलेगी और मुजफ्फरपुर 10 बजे के आसपास पहुंचेगी. फिर वंदे भारत ट्रेन 11 बजे के आसपास पाटलिपुत्र पहुंच जाएगी. इसी तरह 2 बजे पाटलिपुत्र से वंदे भारत ट्रेन खुलेगी. महज एक घण्टे में मुजफ्फरपुर पहुंच जाएगी और बापूधाम, मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंज से गुजरते हुए 8 से 9 बजे रात्रि में गोरखपुर पहुंच जाएगी. हालांकि रेलवे ने अभी टाइम टेबल जारी नहीं किया है.

रेलमंत्री ने की थी घोषणा-
रेलमंत्री अश्विनी अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिन पहले गोरखपुर और चंपारण का दौरा किया था. उसी दौरान उत्तर प्रदेश को चंपारण होते हुए बिहार की राजधानी पटना को कम समय में जोड़ने के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने को लेकर रेलवे के अधिकारियों को निर्देश दिया था. इसी आलोक में 400 किलोमीटर लंबी रेल रूट पर रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन चलाने का खाका तैयार कर लिया. अब 20 जून को पीएम नरेंद्र मोदी इसका शुभारंभ करने जा रहे हैं. इसको लेकर पीएमओ से हरी झंडी मिल गई है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement