रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है. इस फैसले से समस्तीपुर रेल मंडल के यात्रियों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी. अब यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और भीड़भाड़ के बीच यात्रा करना भी आसान होगा.
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चन्द्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आनंद विहार-लौकहा बाजार, सहरसा-पूर्णिया कोर्ट, रक्सौल-नरकटियागंज और अहमदाबाद-पटना रूट पर चल रही स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई है.
आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल अगस्त तक चलेगी
गाड़ी संख्या 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल अब 13 अगस्त 2026 तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को चलेगी. वहीं 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल 18 अगस्त 2026 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को संचालित होगी.
यह ट्रेन झंझारपुर, सकरी, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा और गोरखपुर होकर चलेगी.
सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल की अवधि भी बढ़ी
गाड़ी संख्या 05506 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल अब 31 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को चलेगी. वहीं 05505 पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल 3 अगस्त 2026 तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को संचालित होगी.
यह ट्रेन दौरम मधेपुरा और बनमनखी के रास्ते चलेगी.
रक्सौल-नरकटियागंज स्पेशल सितंबर तक
गाड़ी संख्या 05543 रक्सौल-नरकटियागंज स्पेशल और 05544 नरकटियागंज-रक्सौल स्पेशल का परिचालन 26 सितंबर 2026 तक जारी रहेगा. दोनों ट्रेनें प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को चलेंगी.
अहमदाबाद-पटना के लिए भी चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने अहमदाबाद और पटना के बीच भी यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. 22 जुलाई 2026 को 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल और 24 जुलाई 2026 को 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल का संचालन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: