10 Korean Wedding Traditions: जानें कैसे होती है को कोरिया में शादी, क्या है उनका रिवाज

भारत की तरह ही कोरिया में भी शादी करने का अपना अलग रिवाज है. हालांकि आज वहां भले ही पश्चिमी कल्चर का अंश दिखे पर शुरू से ऐसा नहीं था.

AI Generated wedding Photo
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:37 PM IST

कोरियन शादियां अपने रंगों, उत्सव और परंपराओं के लिए दुनिया भर में अलग पहचान रखती हैं. आपको ये भी बता दें कि आपने भले ही सीरिज में दुल्हन को गाउन पहने देखा होगा पर असल में कोरिया की परंपरा में दुल्हन का ड्रेस कुछ और ही होता है. समय के साथ दुनिया भर में पश्चिमी कल्चर ने अपनी जगह बनाई, जिसमें कोरिया भी शामिल रहा. लेकिन आज भी कई कोरियन जोड़े अपनी शादी को पारंपरिक रस्मों के साथ करना पसंद करते हैं. भारत की ही तरह कोरिया के रीति-रिवाज में भी उपहार देना, झुककर प्रणाम करना और वचन लेना शामिल है.

हालांकि आज के कपल अपनी संस्कृति को समझते हुए पारंपरिक तरीकों को ही नए रूप में अपना रहे हैं. हमारे देश के तरह ही, वहां भी शादी केवल एक रस्म नहीं है बल्कि इतिहास और भावनाओं का संगम है, जिसको आज के युवा समझ रहे हैं. 

1. कोरियन शादी में पारंपरिक पहनावा
कोरियन में आमतौर पर हनबोक पहना जाता है, जो वहां की दुल्हनें औपचारिक रूप से अपनी शादी पर पहनती हैं. पुराने समय में इसे रेशम से बनाया जाता था. जैसे भारत में चुनरी डालती हैं दुल्हनें, वैसे ही वहां भी खास रस्मों के दौरान दुल्हन वोनसाम नाम की सजावटी पोशाक हनबोक के ऊपर पहन सकती है, जिसमें सुंदर कढ़ाई होती है. इसके साथ लंबी स्कर्ट पहनती हैं, जिसको चिमा कहते हैं.

हालांकि दूल्हा भी चाहे तो नीले रंग का हनबोक पहन सकता है. लेकिन आम तौर पर कोरियन दुल्हे सूट पहनते हैं. 

2. हाम एक उपहार 
पुराने समय में दूल्हे का परिवार शादी से पहले दुल्हन को 'हाम' देता था. यह उपहार दूल्हे की इमानदारी और जिम्मेदारी का प्रतीक माना जाता था. इसमें पैसे, गहने या कीमती वस्तुएं शामिल हो सकती थीं.
आज के समय में यह परंपरा कम देखने को मिलती है. इसकी जगह अब दोनों परिवार आपसी सहमति से महंगे उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं, जो परिवारों के जुड़ने का प्रतीक माना जाता है.

3. रंगों का महत्व और प्रतीक
कोरियन शादी में रंगों का भी गहरा मतलब होता है. जहां दुल्हन लाल रंग पहनती है, वहीं दूल्हा नीले रंग का कपड़ा पहनता है. ये दोनों रंग प्रकृति में संतुलन का प्रतीक माने जाते हैं.

दुल्हन की मां आमतौर पर चमकीले रंग पहनती है जैसे गुलाबी या नारंगी, जबकि दूल्हे की मां शांत रंग के कपड़े पहनती है जैसे नीला या हरा. हालांकि अब लोग फैशन को फॉलो करते हैं और कोई भी रंग के कपड़े पहन लेते हैं.

4. जुलूस और दीप जलाने की रस्म
शादी की शुरुआत एक पारंपरिक जुलूस से होती है, जिसमें संगीत बजता है. दोनों पक्ष की माताएं हाथ में मोमबत्ती लेकर प्रवेश करती हैं. दुल्हन की मां लाल और दूल्हे की मां नीली मोमबत्ती लेकर अंदर आती है.

अंत में दोनों मोमबत्तियां मिलाकर एक दीप जलाया जाता है, जो नए जीवन की शुरुआत और संतुलन को दर्शाता है.

5. शादी के टेवल पर रखी वस्तुओं का अर्थ

समारोह की मेज पर कई वस्तुएं रखी जाती हैं. लकड़ी के ओर से बतख, खजूर, शाहबलूत, बांस, पाइन कोन और अन्य सामान रखे जाते हैं.
इनका अर्थ अलग-अलग है. जैसे खजूर और शाहबलूत संतान और परिवार वृद्धि का संकेत देते हैं, जबकि बांस और पाइन वफादारी का प्रतीक माना जाता है.

6. जियोनानर्ये
इस रस्म में दूल्हा दुल्हन को असली बतख या हंस भेंट करता है. इस भावना के साथ की दोनों जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाएंगे. लेकिन आजकल असली पक्षी की जगह लकड़ी बने पक्षी इस्तेमाल किए जाते हैं. 

7. झुककर प्रणाम करना 
कोरिन शादी में दूल्हा-दुल्हन शादी के रस्म के दौरान एक-दूसरे को झुककर प्रणाम करते हैं. लेकिन प्रणाम करने से पहले शुद्धिकरण के लिए दोनों के हाथ धुलाए जाते हैं. 

8. एक ही बर्तन से पानी पीना
इस रस्म में जोड़ा एक ही बर्तन या किसी एक साथ जुड़े हुए कप से पानी पीते हैं. यह दो व्यक्तियों के एक होने का प्रतीक माना जाता है. इसके बाद दोनों साथ झुककर माता-पिता, अतिथियों और सभी का सम्मान करते हैं.

9. पेबैक
यह कोरियन शादी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. इसमें दोनों परिवार शामिल होते हैं. माता-पिता आशीर्वाद देते हैं और खजूर या शाहबलूत जोड़े की ओर फेंकते हैं, जो भविष्य के बच्चों का संकेत माना जाता है. इस रस्म के दौरान लोग फोटो भी खिचवाते हैं. 


10. समारोह के बाद भोजन
शादी जब पूरी तरह से खत्म हो जाती है, तब मेहमानों के लिए भोजन का आयोजन किया जाता है. हालांकि शादियों में केवल परंपरागत पकवान बनवाने का रिवाज है, जैसे जिनसेंग चिकन सूप, सीफूड पैनकेक, स्टिर-फ्राइड ग्लास नूडल्स और बहुत कुछ. लेकिन आज कल लोग अमेरिका और यूरोप के कल्चर को फॉलो करने लगे हैं. 

 

ये भी पढ़ें 


 

Read more!

RECOMMENDED