साइकिल चलाना सिखाकर लाखों कमा रहा ये लड़का, सोशल मीडिया से मिला था पहला ऑर्डर

ली ने बताया कि यह आइडिया कई साल पहले तब आया, जब उसने अपने एक दोस्त के साथ देखा कि प्रोफेशनल साइकिल-राइडिंग ट्रेनिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है.

cycle Riding
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:36 PM IST
  • दोस्त के साथ शुरू किया ये काम
  • सोशल मीडिया से मिला था पहला ऑर्डर

चीन के शंघाई में एक छात्र लोगों को साइकिल चलाना सिखाता है. इतना ही नही अपने इस टैलेंट से वो अच्छी कमाई भी कर रहा है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ली नाम का यह शख्स शंघाई यूनिवर्सिटी ऑफ स्पोर्ट में स्पोर्ट्स एजुकेशन का थर्ड ईयर मास्टर्स स्टूडेंट है.

ली ने महसूस किया कि शहरों में साइक्लिंग के प्रति रुचि बढ़ने के बावजूद बहुत से लोगों को आज भी साइकिल चलाना नहीं आता. इसी जरूरत को देखते हुए उसने अपने खाली समय में साइकिल चलाना सिखाने का काम शुरू किया.

दोस्त के साथ शुरू किया ये काम
ली ने बताया कि यह आइडिया कई साल पहले तब आया, जब उसने अपने एक दोस्त के साथ देखा कि प्रोफेशनल साइकिल-राइडिंग ट्रेनिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है. दोनों ने मिलकर छोटा बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग की लेकिन कुछ समय बाद ली के दोस्त को शंघाई में नौकरी मिल गई और उसने ये काम छोड़ दिया.

सोशल मीडिया से मिला पहला कस्टमर
यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के बाद ली ने इस आइडिया को अकेले आगे बढ़ाया. उसने सोशल मीडिया पर साइकिल चलाने से जुड़े इंस्ट्रक्शनल वीडियो पोस्ट करने शुरू किए. महज दो महीने के भीतर उसे पहला पेड ऑर्डर मिल गया. इसके बाद यह साइड बिजनेस लगातार बढ़ता चला गया.

800 युआन में सक्सेस गारंटी पैकेज
रिपोर्ट के मुताबिक, ली बाइक चलाना सिखाने के लिए 800 युआन चार्ज करते हैं. इसमें वो दावा करते हैं कि कोर्स खत्म होने तक व्यक्ति साइकिल चलाना सीख जाएगा. वयस्कों को आमतौर पर 1.5 से 2 घंटे की 2 क्लास में ट्रेनिंग पूरी हो जाती है.

4 से 68 साल तक के लोगों को सिखा चुके हैं साइकिल
अब तक ली 4 से 68 साल की उम्र के करीब 700 लोगों को बाइक चलाना सिखा चुका है. उसके ज्यादातर कस्टमर 20 से 30 साल की उम्र के हैं और इनमें से करीब 70% महिलाएं हैं. ली का कहना है कि उसे खुद इस मार्केट के इतने बड़े होने की उम्मीद नहीं थी. ली ने इस काम से अब तक 30 लाख तक कमाई कर ली है.

ऑफिस कम्यूट और टीम-बिल्डिंग बनी वजह
ली के अनुसार, कई लोग ऑफिस आने-जाने को आसान बनाने के लिए साइक्लिंग सीखना चाहते हैं. ली 10 मिनट में ही समझ जाते हैं कि किसी छात्र को साइकिल सीखने में कितना समय लगेगा. साथ ही वह बचपन में गिरने के डर से जूझ रहे लोगों के साथ बातचीत कर उनका मानसिक डर भी दूर करते हैं.

 

Read more!

RECOMMENDED