अमेरिका-इजरायल और ईरान में युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का क्यूबा को लेकर बयान सुर्खियों में है. ट्रंप ने कहा कि मैंने एक विशाल सेना बनाई है, मैंने कहा था कि आपको इसका इस्तेमाल कभी नहीं करना पड़ेगा, लेकिन कभी-कभी करना पड़ता है. वैसे, क्यूबा अगला है. इससे पहले भी ट्रंप क्यूबा को लेकर बयानबाजी कर चुके हैं. ऐसे में क्यूबा में अमेरिका एक्शन को लेकर कयासबाजी होने लगी है.
क्यूबा कैरेबियाई सागर में स्थित एक देश है. इस देश के अलग-अलग हिस्सा में अजीबोगरीब परंपराएं हैं. चलिए आपको क्यूबा की कुछ अजीबोगरीब परंपराओं के बारे में बताते हैं.
बाल्टी से गंदा पानी सड़क पर फेंकना-
क्यूबा में नए साल को लेकर अजीब परंपरा है. इसके मुताबिक लोग नए साल की पूर्व संध्या पर गंदे पानी से भरी बाल्टी घर के बाहर ले जाते हैं और सड़क पर गंदा पानी फेंक देते हैं. लोग गंदे पानी से भरी बाल्टी को बुरी शक्तियों का प्रतीक मानते हैं और उसे सड़क फेंकते हैं, ताकि पिछले साल की जो भी बुराई हो, वो घर से बाहर चली जाए.
खाली सूटकेस लेकर गली का चक्कर लगाना-
नए साल को लेकर क्यूबा में एक और अजीब परंपरा है. इस परंपरा के मुताबिक लोग अपने घर से खाली सूटकेट लेते हैं. उसके बाद उस सूकटेस को लेकर घर के आसपास घूमते हैं और फिर घर आ जाते हैं. इससे उनका मानना है कि ऐसा करने से लोगों को आने वाले समय में यात्रा करने का मौका मिलता है.
दुल्हन के साथ डांस करते हैं मेहमान-
क्यूबा में शादी को लेकर भी एक अजीब परंपरा है. यहां मेहमान दुल्हन के साथ डांस करते हैं. लेकिन जो भी दुल्हन के साथ डांस करना चाहता है, उसे पहले दुल्हन को पैसे देने पड़ते हैं. मेहमान ये पैसे दुल्हन के गाउन में पिन से फंसा देते हैं. इस परंपरा को निभाने का मकसद ये है कि शादी में बहुत पैसा खर्च होता है. इसलिए मेजबान की मदद की जाती है.
गुलदस्ता और गार्टर फेंकना-
क्यूबा में शादी को लेकर एक अजीबोगरीब परंपरा है. शादी के बाद दुल्हन अपने कंधे के ऊपर से लड़कियों की तरफ गुलदस्ता उछालती है. माना जाता है कि जो भी लड़की एक गुलदस्ते को पकड़ लेती है, अगली शादी उसकी होती है. इसी तरह दूल्हा अपने दांतों से दुल्हन के पैर से गार्टर निकालता है. दूल्हा उस गार्टर को लड़कों की तरफ फेंकता है. जो भी उसे पकड़ लेता है, माना जाता है कि अगली शादी उसकी होगी.
जिंदा दफन की परंपरा-
क्यूबा में बूजी फेस्टिवल मनाया जाता है. इसमें किसी शख्स को एक आदमी को ताबूत में बंद करते हैं और उसे शहर की सड़कों पर घुमाते हैं. ताबूत के पीछे लोगों की भीड़ होती है. इसके साथ ही उस शख्स की एक विधवा भी बनाया जाता है. ताबूत के पीछे शराब के नशे में लोग तालियां बजाते और नाचते गाते चलते हैं.
ये भी पढ़ें: