दिल की बातें सुनने के लिए 'किराए की दीदी'! 1800 रुपये देकर मिल रही समझदार बहन, अकेलेपन का नया इलाज बना सिस्टर कमीशन

चीन में इन दिनों एक अनोखा ट्रेंड वायरल हो रहा है. यहां 30 से 40 साल की महिलाएं खुद को रेंट पर दे रही हैं. इस सर्विस को सिस्टर कमीशन कहा जाता है. इसके तहत युवा लड़कियां इन महिलाओं से मिलकर अपनी परेशानियां शेयर करती हैं.

Rental Sisters
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:27 PM IST

अगर आपको लगता है कि बड़ी बहन सिर्फ किस्मत वालों को मिलती है, तो चीन का नया ट्रेंड आपकी सोच बदल सकता है. यहां 30-40 साल की महिलाएं अब खुद को रेंट पर दे रही हैं और युवा लड़कियां फीस देकर उनसे दिल की बातें कर रही हैं. इस अनोखी सेवा को सिस्टर कमीशन कहा जा रहा है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है.

किराए की दीदी से अपनी बातें शेयर कर रहीं औरतें
इस सर्विस में लड़कियां अपनी 'किराए की दीदी' से मिलकर प्यार, करियर, दोस्ती, परिवार और जिंदगी की उलझनों पर खुलकर बात करती हैं. खास बात यह है कि ये दीदियां न तो डांटती हैं, न ही बेकार का ज्ञान देती हैं. बस आराम से सुनती हैं और अपने अनुभव के आधार पर सलाह देती हैं. इसके लिए कोई 150 युआन (करीब 1800 रुपये) प्रति मुलाकात तो कोई 300 युआन (करीब 3600 रुपये) प्रति घंटा तक चार्ज कर रहा है.

सामने वाला खुद को जज किया हुआ महसूस न करे
27 साल की किकी, जो फुदान यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं, इस ट्रेंड का चर्चित चेहरा बन चुकी हैं. किकी का कहना है कि वह कोशिश करती हैं कि सामने वाला खुद को जज किया हुआ महसूस न करे. उनका मानना है कि कई बार लोगों को सलाह से ज्यादा किसी ऐसे इंसान की जरूरत होती है जो बस उनकी बात सुन ले.

Girls Help Girls ट्रेंड से जोड़ रहे लोग
दिलचस्प बात यह है कि कई युवतियां मानती हैं कि वे अपनी परेशानियां माता-पिता या दोस्तों से ज्यादा आसानी से इन किराए की बहनों के साथ साझा कर पाती हैं. वजह? यहां न कोई पारिवारिक दबाव होता है, न ही कोई भावनात्मक ब्लैकमेल. यह ट्रेंड युवाओं में बढ़ते अकेलेपन और भावनात्मक सहारे की जरूरत को दिखाता है. वहीं सोशल मीडिया पर इसे Girls Help Girls यानी महिलाओं द्वारा महिलाओं की मदद करने की सोच से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

 

Read more!

RECOMMENDED