International Dance Day 2026: कैसे हुई थी अंतरराष्‍ट्रीय नृत्य दिवस मनाने की शुरुआत? जानें हर दिन सिर्फ 30 मिनट डांस करने के 5 बड़े फायदे

International Dance Day: हर साल 29 अप्रैल को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिवस का मकसद न केवल दुनिया के सभी डांसर्स का प्रोत्साहन बढ़ाना है, बल्कि लोगों को डांस से होने वाले फायदों के बारे में भी बताना है. आइए इंटरनेशनल डांस डे के मौके पर रोजाना सिर्फ 30 मिनट डांस करने के 5 बड़े फायदे जानते हैं. डांस करने से वजन कम होता है, शरीर में एनर्जी बढ़ती है और तनाव कम होता है.

Benefits of Dancing
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST

Benefits of Dancing: पूरी दुनिया में हर साल 29 अप्रैल के दिन अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस (International Dance Day) बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है.  इंटरनेशनल डांस डे का मकसद न केवल दुनिया के सभी डांसर्स का प्रोत्साहन बढ़ाना है, बल्कि लोगों को डांस यानी नृत्य से होने वाले फायदों के बारे में भी बताना है.

अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाने की शुरुआत साल 1982 में इंटरनेशनल डांस काउंसिल और इंटरनेशनल थिएटर इंस्टिट्यूट के द्वारा की गई थी. यह दिन फैमस बैले कलाकार जीन-जॉर्जेस नोवेरे को समर्पित है, जिन्हें फादर ऑफ बैले यानी बैले का जनक कहा जाता है. जीन-जॉर्जेस नोवेरे का जन्म 29 अप्रैल 1727 को हुआ था. आपको मालूम हो कि नृत्य यानी डांस न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम है बल्कि यह संस्कृति, परंपरा और स्वास्थ्य का भी सुंदर संगम है. आइए इंटरनेशनल डांस डे के मौके पर रोजाना सिर्फ 30 मिनट डांस करने के 5 बड़े फायदे जानते हैं. 

डांस करने के फायदे
1. दिल की सेहत होती है मजबूत 
हार्वर्ड हेल्थ की एक रिपोर्ट के मुताबिक डांस करना अन्य एक्सरसाइज करने से अधिक फायदेमंद हो सकता है. डांस करने से दिल की सेहत मजबूत होती है. डांस एक शानदार कार्डियो एक्सरसाइज है, जो ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करती है.

2. वेट लॉस करने में मदद
कई रिसर्च में यह मालूम चल चुका है कि रोज सिर्फ 30 मिनट डांस करने से वेट लॉस करने यानी वजन कम करने में मदद मिलती है. नृत्य शरीर की कैलोरी बर्न करता है. सिर्फ आधा  तेज रिदम में घंटा डांस करने से 150-200 कैलोरी बर्न हो सकती है. आपको मालूम हो कि डांस करने पर पूरे शरीर में मूवमेंट होता है. इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और फैट बर्न करने में मदद मिलती है. आप वजन कम करने के लिए ज़ुम्बा, सालसा, हिप-हॉप कर सकते हैं. इससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है और मसल्स की स्ट्रेंथ बढ़ती है. 

3. तनाव कम करता है डांस
डांस करने से तनाव यानी स्ट्रेस कम होता है. दरअसल, नृत्य करने के दौरान शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जिसे फील गुड हार्मोन भी कहा जाता है. एन्डॉर्फिन हार्मोन तनाव को कम करता है और मूड को बेहतर बनाता है. यह डिप्रेशन और एंजायटी को दूर करने में भी मददगार है. म्यूजिक के साथ डांस मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है और खुश रखने में सहायक होता है. इसी के कारण डांस को एक तरह का मानसिक योग भी कहा जा सकता है. 

4. मसल्स और हड्डियों के लिए बेहतर
हर दिन आधे घंटे डांस करना मसल्स और हड्डियों के लिए भी बेहतर होता है. डांस करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत और लचीली बनती हैं. आपको मालूम हो कि नृत्य करने से पूरे शरीर की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं. डांस करने से मसल्स टोन होती हैं. डांस हड्डियों की डेंसिटी को बढ़ाने में मदद करता है. 

5. मानसिक और सामाजिक फायदे भी देता है डांस 
आपको मालूम हो कि डांस सिर्फ शारीरिक फायदे ही नहीं देता, यह मानसिक और सामाजिक फायदे भी देता है. आप जब डांस क्लास या ग्रुप में शामिल होते हैं तो इससे आत्मविश्वास बढ़ता है. नृत्य कला को लोगों के सामने पेश करने से आत्म-सम्मान बढ़ता है. डांस करने से लोग जिंदगी में ज्यादा खुश और संतुष्ट महसूस करते हैं. 


 

Read more!

RECOMMENDED