Advertisement

Covid 19 vaccine update: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नई लो-डोज वैक्सीन को मंजूरी, जानिए क्या खास है इस नई वैक्सीन में? किन लोगों को लगाई जाएगी

देश में एक बार फिर से कोविड-19 के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार सुबह 8 बजे तक देश में कुल 4,026 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं.

Covid Vaccine
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 03 जून 2025,
  • अपडेटेड 2:48 PM IST
  • क्या बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगी वैक्सीन?
  • किन लोगों को लगाई जाएगी वैक्सीन

देश में एक बार फिर से कोविड-19 के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार सुबह 8 बजे तक देश में कुल 4,026 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में 5 नई मौतों की भी पुष्टि हुई है. हालांकि ज्यादातर मरीजों में लक्षण हल्के हैं.

इस बीच वैक्सीन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. अमेरिकी दवा कंपनी Moderna ने इस हफ्ते जानकारी दी कि उनकी नई लो-डोज कोविड वैक्सीन mNEXSPIKE को US FDA (Food and Drug Administration) से मंजूरी मिल गई है. यह वैक्सीन फिलहाल 65 साल से अधिक उम्र के लोगों और 12 से 64 साल की उम्र के उन लोगों को ही दी जाएगी, जिन्हें किसी मेडिकल कंडीशन की वजह से गंभीर कोविड संक्रमण का खतरा ज्यादा है.

कब मिलेगी ये वैक्सीन?
Moderna की यह नई वैक्सीन 2025-26 के रेस्पिरेटरी वायरस सीजन से पहले अमेरिकी बाजार में उपलब्ध हो जाएगी. यानी इस साल के अंत तक अमेरिका में यह वैक्सीन लगनी शुरू हो सकती है.

क्या खास है इस नई वैक्सीन में?
Moderna की नई वैक्सीन mNEXSPIKE, कंपनी की पुरानी वैक्सीन Spikevax का लो-डोज वर्जन है. इसमें मात्र एक-पांचवां डोज ही शामिल है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पर्याप्त बताया गया है. यह वैक्सीन उन लोगों के लिए एक विकल्प होगी जो कम मात्रा में वैक्सीन लेना चाहते हैं. यह पहली बार की डोज के लिए नहीं, बल्कि पहले से टीका लगवा चुके लोगों के लिए ही है. इसका मकसद वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स को कम करना और शरीर की इम्यून प्रतिक्रिया को संतुलित बनाए रखना है.

कौन नहीं ले सकता ये वैक्सीन?
अगर आप युवा और पूरी तरह से स्वस्थ हैं, तो फिलहाल आपको यह नई वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी. भले ही इन आयु वर्ग के लोगों ने इस वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल्स में हिस्सा लिया हो, लेकिन FDA ने स्पष्ट कर दिया है कि यह वैक्सीन सिर्फ बुजुर्गों और हाई रिस्क ग्रुप के लिए ही सीमित रहेगी.

कैसा रहा वैक्सीन का ट्रायल?
Moderna ने करीब 11,400 लोगों पर यह ट्रायल किया, जिसमें 12 साल से ऊपर के लोग शामिल थे. नतीजे बताते हैं कि mNEXSPIKE वैक्सीन ने अधिक एंटीबॉडी प्रतिक्रिया दी. इसके अलावा इंजेक्शन साइट पर हल्के दर्द और सूजन के अलावा कोई गंभीर रिएक्शन नहीं पाया गया. थकान, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द जैसे सामान्य लक्षण दोनों वैक्सीन में लगभग समान थे.

क्या बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगी वैक्सीन?
हाल ही में अमेरिकी स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर ने घोषणा की थी कि CDC अब स्वस्थ बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए कोविड वैक्सीन की सिफारिश नहीं करेगा. हालांकि CDC की वेबसाइट पर यह लिखा है कि माता-पिता चाहें तो डॉक्टर से सलाह लेकर बच्चों को वैक्सीन लगवा सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement