धनु साप्ताहिक राशिफल Sagittarius Weekly Horoscope 26 दिसंबर से 1 जनवरी 2023
धनु साप्ताहिक राशिफल Sagittarius Weekly Horoscope 26 दिसंबर से 1 जनवरी 2023
26 दिसंबर से 1 जनवरी 2023 तक का सप्ताह धनु राशि वालों को इस हफ्ते धन को लेकर दिक्कत आ सकती है. लेकिन ये दिक्कत जातक की पहले की फिजूलखर्जी की वजह से ही आएगी. हालांकि करियर में आपको इस हफ्ते अच्छा समय व्यतीत होगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में साथियों से सहयोग मिल सकता है. जातकों को सलाह दी जाती है कि छोटी-छोटी बातों को लेकर दूसरों से झगड़ा ना करें. इससे आपको नुकसान हो सकता है. सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे. लेकिन ये चिंता सिर्फ आपकी मन की होगी. आपके सेहत को लेकर कोई बड़ी दिक्कत नहीं आने वाली है. अगर आप सेहत को लेकर सोचना छोड़ दें तो आप पाएंगे कि ये सिर्फ मन की भ्रम था. धनु राशि के छात्रों को इस हफ्ते अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है.
पैसों की आ सकती है दिक्कत-
इस हफ्ते धनु राशि के जातकों को पैसों की दिक्कत आ सकती है. जिससे आप परेशान हो सकते हैं. ये दिक्कत आपकी पहले की गई फिजूलखर्ची की वजह से आएगी. आपने पिछले हफ्तों मे बेहिसाब खर्च किया है. बिना सोच-समझे सिर्फ पैसे खर्च करने पर फोकस किया है. जिसका नतीजा आपको साल के आखिरी हफ्ते में भुगतना पड़ सकता है. हालांकि पैसों को ये दिक्कत ज्यादा दिन तक नहीं रहेगी. जल्द ही आपकी समस्या खत्म होगी और आपके पास पैसे आने लगेंगे.
सहयोगियों से मिलेगी मदद-
धनु राशि के जातकों के साल के आखिरी हफ्ते में ऑफिस में सहयोगियों से मदद मिलेगी. आप अपने काम को बेहतर तरीके से करने में माहिर हैं. लेकिन अगर कार्यक्षेत्र में कोई दिक्कत आती है तो आपके सहयोगी आपको मदद कर सकते हैं. सहयोगियों की मदद से आप किसी भी समस्या से निजात पा सकते हैं. इसलिए आपको अपने सहयोगियों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखना होगा.
सेहत को लेकर रहेगा भ्रम-
इस हफ्ते धनु राशि के जातकों को सेहत को लेकर भ्रम की स्थिति रहेगी. आप सेहत को लेकर आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे. लेकिन जैसे ही आप अपने मन को मजबूत करेंगे, आप पाएंगे कि ये सिरअप भ्रम था. असल में आपकी सेहत को कोई दिक्कत नहीं है. इसलिए आखिरी हफ्ते में जातक को सेहत को लेकर सोचने की कोई जरूरत नहीं है. सेहत को लेकर आपको खुद पर भरोसा रखना होगा.
परिवार में सोच-समझकर बोलें-
धनु राशि के जातकों को इस हफ्ते सोच-समझकर बोलने की जरूरत है. अगर जातक बिना सोचे-समझे कुछ भी बोलते हैं तो उसका नुकसान उठाना पड़ सकता है. आपकी वाणी की वजह से परिवार में विवाद हो सकता है. परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं. आपकी बातों से उनका दिल दुख सकता है. इस हफ्ते दोस्तों से भी विवाद हो सकता है. जातक को सलाह दी जाती है कि आपकी वाणी पर लगाम लगाने की जरूरत है.
छात्रों के लिए समय ठीक नहीं-
धनु राशि के छात्रों के लिए साल का आखिरी हफ्ता कुछ खास नहीं होगा. छात्रों को कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है. छात्रों को अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है. जिससे उनको पढ़ाई के लिए समय नहीं मिल पाएगा. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो गैर-जरूरी यात्रा से बचें. नहीं तो उनको परेशानी उठानी पड़ सकती है.
इस हफ्ते का उपाय-
धनु राशि के जातकों को इस हफ्ते कुछ उपाय करने होंगे. जातकों को रोजाना भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए. जरूरी नहीं है कि पूजा के लिए मंदिर जाना जरूरी है. अगर मंदिर जाने के लिए वक्त नहीं है तो आप घर पर भी भोलेनाथ की पूजा कर सकते हैं. इसके अलावा जातक को गरीबों को गर्म कपड़े दान करने चाहिए, जिससे आपका भाग्य और भी प्रबल होगा.
ये भी पढ़ें: