scorecardresearch

Cancer Weekly Horoscope 02-08 January 2023: इस सप्ताह हो सकता है कोई बड़ा खर्च, कर्क वाले इन बातों का रखें ध्यान

Kark Saptahik Rashifal: साल 2023 का पहला सप्ताह (02-08 जनवरी 2023) कर्क वालों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है. कर्क राशि के जातकों के लिए 02-08 जनवरी 2023 तक का समय कैसा रहेगा, और डिटेल में जानने के लिए आगे पढ़ें.

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope) 02 जनवरी 2023 से 08 जनवरी 2023 कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope) 02 जनवरी 2023 से 08 जनवरी 2023
हाइलाइट्स
  • किसी भी कारण से शॉर्टकट लेने से बचें


कर्क वाले इस सप्ताह अपने काम को लेकर कोई लापरवाही न करें. सप्ताह की शुरुआत में ही अचानक से कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है. व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. इस हफ्ते आप करियर या कारोबार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं. अपनी सेहत का खास ध्यान रखें. 

 
आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ उतार-चढ़ाव परेशानी का कारण बन सकते हैं और इसलिए यदि आप मानसिक संतुष्टि प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अपने करीबी दोस्तों के साथ कुछ समय बिताने की आवश्यकता है. गुरु के नवम भाव में होने के कारण आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य से बेहतर रहेगा. केतु के चतुर्थ भाव में होने के कारण आपकी राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी के परिवार या पैतृक संपत्ति से अचानक कोई लाभ मिल सकता है. घरेलू जीवन को लेकर इस सप्ताह आपको कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है.  इसलिए पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए घर के बड़े बुजुर्गों से बात करते हुए हर समस्या का समाधान ढूंढने की कोशिश करें. करियर की बात करें तो इस सप्ताह आपके प्रयासों और विचारों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिसकी मदद से आपके करियर को अच्छी बढ़त मिलने की संभावना है. ऐसे में अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयास करते रहें. अगर आप घर से दूर किसी अच्छे या बड़े कॉलेज में दाखिला लेने की सोच रहे थे तो इस समय संभावना कुछ ज्यादा ही अनुकूल नजर आ रही है. किसी भी कारण से शॉर्टकट लेने से बचें अन्यथा आपको जीवन भर पछताना पड़ सकता है.

 उपाय
अगर आप चाहते हैं कि पूरा सप्ताह अच्छा भला बीते तो प्रतिदिन भगवान शिव को जल एवं बेलपत्र आदि चढ़ाकर महामृत्युंजय मंत्र का एक माला जप अवश्य करें.