scorecardresearch

Gemini Weekly Horoscope 26 October to 1 November 2026: मिथुन राशि वाले इस सप्ताह बनाए रखें धैर्य, आपको नौकरी से लेकर व्यापार तक में मिलेगी सफलता, यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mithun Saptahik Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदाई रहेगा. इस सप्ताह किसी भी काम में सफलता ईमानदारी से मेहनत करने पर मिलेगी.  इस सप्ताह आर्थिक मामलों में लापरवाही न बरतें. बेहतर स्वास्थ्य के लिए काम और आराम के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा.

Advertisement
Gemini Weekly Horoscope Gemini Weekly Horoscope

मिथुन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह (26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026) कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. करियर में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं. वहीं, आर्थिक मामलों में लापरवाही और करीबी लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना परेशानी बढ़ा सकता है. परिवार, पढ़ाई और स्वास्थ्य के मामले में भी संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा.

स्वास्थ्य और करियर
चंद्र राशि के अनुसार शनि के दसवें भाव में स्थित होने से इस सप्ताह आप अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठा सकते हैं. सेहत को लेकर गंभीर होते हुए नियमित योग और व्यायाम की शुरुआत करने का फैसला ले सकते हैं. हालांकि, बेहतर स्वास्थ्य के लिए काम और आराम के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा. अपने ऊपर जरूरत से ज्यादा काम का बोझ लेने से बचें.

करियर के लिहाज से यह सप्ताह खास हो सकता है. यदि आपने पढ़ाई पूरी कर ली है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपकी मेहनत और ज्ञान का अच्छा परिणाम मिल सकता है. इससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. हालांकि, भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए अभी से तैयारी करना जरूरी होगा. किसी योजना में बाधा आने पर निराश होने के बजाय नए विकल्पों पर विचार करें.

बचत को न करें नजरअंदाज
इस सप्ताह आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. आप पैसों की अहमियत तो समझते हैं, लेकिन बचत के प्रति लापरवाही भविष्य में परेशानी पैदा कर सकती है. इसलिए अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और नियमित रूप से धन संचय करने का प्रयास करें. 

दूसरों की भावनाओं को समझें
रिश्तों के मामले में आपकी बातचीत करने की कला फायदेमंद साबित हो सकती है. हालांकि, अपनी बात कहने के साथ दूसरों की बात सुनना भी जरूरी होगा. परिवार का कोई सदस्य सलाह के बजाय आपसे भावनात्मक सहयोग की उम्मीद कर सकता है. 29 अक्टूबर की रात से चंद्रदेव आपकी राशि में आकर सामाजिक मेलजोल बढ़ा सकते हैं. विवाहित जातक भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करके छोटी-मोटी गलतफहमियां दूर कर सकते हैं. अविवाहित लोगों की नए लोगों से मुलाकात हो सकती है.  हालांकि, किसी के इरादों को लेकर जल्दबाजी में फैसला न लें.

धैर्य से मिलेगी सफलता
विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह भाषा, लेखन, प्रस्तुति और समूह अध्ययन के लिहाज से अनुकूल रह सकता है. कठिन विषयों को समझने के लिए शिक्षकों और सहपाठियों की मदद लें. परीक्षा या असाइनमेंट में जल्दबाजी न करें और उत्तर जमा करने से पहले उन्हें अच्छी तरह जांच लें.

उपाय
1.
बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें.
2. शनिवार को शनिदेव की पूजा करें और अपने कर्मों में ईमानदारी बनाए रखें.