Vrishchik saptahik rashifal
Vrishchik saptahik rashifal
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आने वाला सप्ताह सभी क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. सेहत बिगड़ने के योग बन रहे हैं. आर्थिक तंगी होने के योग बन रहे हैं. खर्चे बढ़ सकते हैं. परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत हो सकते हैं. विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं. जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा.
आर्थिक स्थिति: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं रहने वाली है. इस सप्ताह आर्थिक तंगी का सामना कर सकते हैं. इसके साथ ही खर्च भी काफी होने वाले है. इस सप्ताह यात्रा के योग बन रहे है. जिससे धन का लाभ हो सकता है. अगर कहीं आपका धन रुका हुआ है तो उसके मिलने के योग भी बन रहे हैं. वहीं घर की मरम्मत या सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर जेब से अधिक खर्च करना पड़ सकता है.
स्वास्थ्य स्थिति: वृश्चिक राशि के जातकों की सेहत में इस सप्ताह बिगड़ती दिख रही है. सिर दर्द की शिकायत रहेगी. जिसके चलते घर में बच्चों के ऊपर बेवजह गुस्सा कर सकते हैं. साथ ही मानसिक तनाव भी हो सकता है, इसलिए इस दौरान आप अपने गुस्से के ऊपर काबू रखें. अपनी सेहत पर ध्यान दें.
पारिवारिक स्थिति: इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों का परिवार के सदस्यों के साथ संबंध बेहतर होंगे. परिवार के कार्यों को आप बखूबी निभाएंगे और अन्य कार्यों में पूरा सहयोग करेंगे. संतान पक्ष से सुख मिलने के योग बन रहे हैं. वहीं इससे धन लाभ भी हो सकता है. किसी चुनौती में पड़ने पर परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे हैं. दांपत्य जीवन बेहतर होता जाएगा. जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध बेहतर होगा.
करियर स्थिति: वृश्चिक राशि के जातक जो नौकरी करते हैं उनकी पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं. काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं. जिसका लाभ आपको अपने करियर में देखने को मिलेगा. वहीं कारोबार करने वाले जातकों को व्यापार में लाभ होने के योग बन रहे हैं. जिससे उनके कारोबार में काफी वृद्धि होगी. कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद साबित होगी.