scorecardresearch

Bhavishyafal Leo Rashi 04 July to 10 July 2022: इस हफ्ते रुके हुए धन की होगी प्राप्ति, बरतनी होंगी ये सावधानियां

Singh Saptahik Rashifal: सिंह राशि वाले सप्ताह की शुरुआत में व्यस्त रहेंगे. हालांकि इससे उनको आर्थिक दृष्टि से फायदा ही मिलेगा. हम सिंह राशि वाले जातकों को आने वाले सप्ताह के बारे में बताने जा रहे हैं कि उनके लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है.

सिंह राशिफल सिंह राशिफल
हाइलाइट्स
  • स्वास्थ्य का रखें खास ख्याल

  • सप्ताह की शुरुआत में रहेगी भागदौड़

हर सुबह सूर्य की नई किरण जिंदगी में कुछ नया लेकर आती है. जुलाई माह का नया सप्ताह शुरू हो रहा है. ऐसे में सिंह राशि के जातक यह जानने के इच्छुक होंगे कि उनके लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहने वाला है. क्या इस सप्ताह भाग्य परिवर्तन होने वाला है. इसके अलावा आर्थिक और सेहत की स्थिति कैसी रहने वाली है. जानेंगे सब इसके साथ ही यह भी जानेंगे कि रोजगार की दृष्टि से आने वाला सप्ताह कैसा रहने वाला है और सप्ताह का शुभ दिन कौन सा है. सबसे पहले बात आर्थिक स्थिति की लेकिन उससे पहले बता दें कि सिंह राशि वाले इस सप्ताह की शुरुआत में काफी व्यस्त रहेंगे लेकिन इससे फायदा ही मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. 

रुका हुआ धन प्राप्त होगा
 
सप्ताह की शुरुआत में भागदौड़ रहेगी. हालांकि इस भागदौड़ से पैसे का फायदा मिलेगा धन की प्राप्ति होगी और रुका हुआ धन प्राप्त होगा. जैसे किसी दोस्त या किसी रिश्तेदार के यहां जो पैसा फंसा हुआ है वह इस सप्ताह मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. इस पूरे सप्ताह आर्थिक स्थिति मजबूत होते दिखाई दे रही है. लेकिन इस मजबूती को बरकरार रखने के लिए फिजूलखर्ची पर रोक लगाना होगा. सोच समझ कर ही धन खर्च करें. इस सप्ताह संपत्ति संबंधी रुके हुए काम पूरे होंगे.

सेहत का रखना होगा ध्यान

सप्ताह के अंत में सेहत का बहुत ख्याल रखना होगा. सर्दी जुकाम और बुखार की शिकायत हो सकती है. हालांकि ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है. सेहत बिगड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें. इसके साथ ही खाने पीने का ध्यान रखें. बाहर की चीजों को खाने से परहेज करें.

करियर को लेकर बाधाएं दूर होंगी

करियर को लेकर सिंह राशि वाले जातकों के मन में जो भी डर था जैसे कि नौकरी न चली जाए, डिमोशन न हो जाए, नौकरी में कोई समस्या न आ जाए तो इस तरह की सारी बाधाएं दूर होंगी. कार्यस्थल पर सीनियर से सहयोग मिलेगा. व्यापार की दृष्टि से भी यह सप्ताह फलदायक है. नए आइडिया पर काम शुरू किया जा सकता है.

सप्ताह का शुभ दिन 

सिंह राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह शुक्रवार का दिन उत्तम और विशेष फलदाई रहने वाला है. इसलिए कोशिश करें कि कोई भी शुभ काम शुक्रवार को ही करें. इससे विशेष फल की प्राप्ति होगी.