Brihaspati Gochar Aur Aaj Ka Rashifal
Brihaspati Gochar Aur Aaj Ka Rashifal
बृहस्पति देव अभी तक मिथुन राशि में विद्यमान थे. आज 02 जून वे कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं. यह बृहस्पति देव का महापरिवर्तन है. साथ ही बृहस्पति देव की सबसे मजबूत स्थिति भी है. इस राशि में बृहस्पति देव 31 अक्टूबर तक विद्यमान रहेंगे. इस परिवर्तन का प्रभाव देश-दुनिया में कई तरह से पड़ेगा. खासतौर पर इससे बाज़ार काफी प्रभावित होंगे. इसके अलावा बृहस्पति देव के राशि परिवर्तन का असर आज अन्य राशियों के राशिफल पर भी पड़ेगा. तो चलिए आपको बताते हैं कि इस राशि परिवर्तन के चलते किस राशि का कैसा राशिफल रहेगा.
कैसा रहेगा आज आपका राशिफल?
♦ मेष राशि वालों के स्वास्थ्य में सुधार होगा. साथ ही उन्हें रुका हुआ धन भी मिलेगा. इसके अलावा उनके लिए यात्रा के योग भी बन रहे हैं.
♦ वृषभ राशि वालों को आज स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है. उन्हें आज करियर में विवादों से बचने की जरूरत है.
♦ मिथुन राशि वालों की करियर की स्थिति आज ठीक बनी रहेगी. उन्हें आज धन की प्राप्ति हो सकती है. आज घर किसी अतिथि आ सकता है.
♦ कर्क राशि वालों की मानसिक चिंताएं खत्म हो सकती हैं. जातकों को उपहार सम्मान का लाभ मिल सकता है. साथ ही नौकरी के क्षेत्र में सुधार होगा.
♦ सिंह राशि वालों के लिए धन लाभ के योग हैं. उनके रुके हुए काम बन सकते हैं. साथ ही काम की अधिकता बनी रह सकती है.
♦ कन्या राशि वालों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है. उन्हें परिवार में विवादों से बचना चाहिए. आज उनके धन के खर्चे बढ़ सकते हैं.
♦ तुला राशि वालों की करियर की समस्या हल हो सकती है. आज उनके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं. साथ ही कोई शुभ सूचना भी प्राप्त हो सकती है.
♦ वृश्चिक राशि को करियर में लाभ हो सकता है. आज भी किसी संपत्ति का सौदा कर सकते हैं. हालांकि जीवन में काफी दौड़ भाग बनी रह सकती है.
♦ धनु राशि के जातकों के करियर में लाभ के योग बन रहे हैं. अगर कोई रुका हुआ काम है तो वह बन सकता है. रुके हुए धन की प्राप्ति भी हो सकती है.
♦ मकर राशि वालों के जीवन में व्यर्थ की दौड़ भाग बनी रह सकती है. आज उन्हें अपने स्वास्थ्य पर खास ध्यान रखने की जरूरत है.
♦ कुंभ राशि वालों का आज स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा. इसके अलावा उनके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं.
♦ मीन राशि के जातकों की करियर से जुड़ी बाधा समाप्त हो सकती है. साथ ही उनके लिए धन लाभ के योग भी बन रहे हैं.
क्या ब्रहस्पति गोचर अनुकूल नही है तो..
अगर बृहस्पति देव का यह राशि परिवर्तन आपके अनुकूल नहीं है तो रोज सुबह हल्दी मिला जल सूर्य देव को अर्पित करें. साथ ही सुबह-शाम बृहस्पति मंत्र का जप करें. इसके लिए किसी एक स्थान का चुनाव कर लें जहां रोज प्रार्थना करें. उपाय के लिए आपको सात्विकता और पवित्रता भी बनाए रखने की जरूरत होगी.