8th Pay Commission Salary Hike
8th Pay Commission Salary Hike
8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) आखिर कब लागू होगा और कब बढ़कर मिलेगी सैलरी (Salary), इसको लेकर केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) और पेंशनर्स (Pensioners) में हर दिन चर्चा हो रही है. इसी बीच इन दिनों न्यूनतम बेसिक सैलरी 69000 रुपए होने को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, सोशल मीडिया और कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि मौजूदा बेसिक सैलरी 18000 रुपए से बढ़कर 69000 रुपए हो सकती है. अब सवाह उठ रहा है कि क्या केंद्र सरकार ने इस पर मुहर लगा दी है या यह सिर्फ कर्मचारियों की मांग है? आइए यहां जानते हैं क्या होता है फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor), 8वें वेतन आयोग को लागू होने की संभावित टाइमलाइन क्या है और बढ़कर नई सैलरी कब से मिलेगी?
क्या होता है फिटमेंट फैक्टर
आपको मालूम हो कि फिटमेंट फैक्टर एक मल्टीप्लायर नंबर होता है. इसके आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक सैलरी, पेंशन और भत्तों को संशोधित किया जाता है. फिटमेंट फैक्टर में मौजूदा बेसिक सैलरी से गुणा करके नई बेसिक सैलरी निकाली जाती है. फिटमेंट फैक्टर ही तय करता है कि नई बेसिक सैलरी कितनी होगी, पेंशन कितनी बढ़ेगी, HRA व अन्य भत्तों पर कितना असर पड़ेगा और रिटायरमेंट बेनिफिट्स में कितना बदलाव होगा. फिटमेंट फैक्टर महंगाई, कर्मचारियों की रोजमर्रा का खर्च और सरकार की वित्तीय क्षमता जैसे विभिन्न कारकों पर विचार करके निर्धारित किया जाता है. फिटमेंट फैक्टर जितना ज्यादा होगा, उतनी ज्यादा सैलरी बढ़ेगी. आपको मालूम हो कि 6वां वेतन आयोग में बेसिक सैलरी 7000 रुपए थे. 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था. इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी बढ़कर 18000 रुपए हो गई.
नई बेसिक सैलरी निकालने का फॉर्मूला
1. मौजूदा बेसिक सैलरी × फिटमेंट फैक्टर = नई बेसिक सैलरी.
2. मौजूदा बैसिक सैलरी 18000 रुपए × फिटमेंट फैक्टर 3.88 = नई बेसिक सैलरी 69840 रुपए.
3. इस तरह से बेसिक सैलरी में 51840 रुपए का उछाल. यही बेसिक आगे पूरी ग्रॉस सैलरी का आधार बनेगा.
4. जितना ज्यादा फिटमेंट फैक्टर होगा, बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी भी उतनी ही ज्यादा होगी.
क्या सच में बेसिक सैलरी 69000 रुपए हो जाएगी
क्या सच में बेसिक सैलरी 18000 रुपए से बढ़कर 69000 रुपए हो जाएगी, तो फिलहाल इसका जवाब नहीं है. 69000 रुपए की राशि करने का प्रस्ताव न तो सरकार का है और न ही 8वें वेतन आयोग ने ऐसी कोई सिफारिश की है. यह आंकड़ा केंद्र सरकार के कर्मचारियों के प्रमुख संगठन नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) की एक मांग पर आधारित है. NC-JCM ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर करने की मांग की है. यदि सरकार भविष्य में यह मांग मानती है तो न्यूनतम बेसिक वेतन 69000 रुपए तक पहुंच जाएगा. हालांकि अभी तक सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
कितना फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग
NC-JCM ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग की है. ऑल इंडिया डिफें एम्प्लॉइज फेडरेशन (AIDEF) ने भी 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है. रेलवे कर्मचारियों के संगठन Indian Railways Technical Supervisors Association (IRTSA) ने सभी कर्मचारियों पर एक समान फिटमेंट फैक्टर लागू करने की जगह अलग-अलग वेतन स्तरों के लिए 5 अलग फिटमेंट फैक्टर्स लागू करने की मांग की है. इसने 2.92 से 4.38 तक फिटमेंट फैक्टर का सुझाव दिया है. कुछ संगठन फिटमेंट फैक्टर 3.88 की भी मांग कर रहे हैं. कई विशेषज्ञों के मुताबिक 3.83 Fitment Factor लागू होने से सरकार पर बहुत बड़ा वित्तीय बोझ पड़ेगा. ऐसे में अंतिम आंकड़ा इससे काफी कम हो सकता है.
8वां वेतन आयोग लागू होने पर क्या सिर्फ बेसिक सैलरी ही बढ़ेगी
यदि आप जानना चाह रहे हैं कि क्या 8वां वेतन आयोग लागू होने पर सिर्फ बेसिक सैलरी ही बढ़ेगी तो इसका जवाब है नहीं. वेतन आयोग सिर्फ बेसिक वेतन तय नहीं करता. नई बेसिक सैलरी का असर House Rent Allowance (HRA), Transport Allowance (TA), Pension, Gratuity, Retirement Benefits सहित कई अन्य भत्ते पर भी पड़ता है. यही कारण है कि Take Home Salary में बढ़ोतरी केवल बेसिक पे से कहीं अधिक हो सकती है.
वेतन आयोग आखिर वेतन कैसे तय करेगा
आपको मालूम हो कि वेतन आयोग सीधे नई सैलरी घोषित नहीं करता बल्कि पहले वह मंत्रालयों से सुझाव लेता है. सरकारी विभागों से राय मांगता है. कर्मचारी संगठनों से चर्चा करता है. पेंशनर्स के प्रतिनिधियों से सुझाव लेता है फिर विशेषज्ञों से परामर्श करता है. इसके बाद आयोग अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपता है.
आखिर कब मिलेगी नई सैलरी
कर्मचारी और पेंशनर्स यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर कब सैलरी बढ़कर आएगी. आपको मालूम हो कि सरकार ने नवंबर 2025 में 8वें वेतन आयोग का टर्म्स ऑफ रेफरेंस (TOR) जारी किया था. 8वें वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 से लागू करने की चर्चा थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पिछले वेतन आयोगों का अनुभव बताता है कि रिपोर्ट तैयार होने में आमतौर पर दो से तीन साल लगते हैं.
उसके बाद सरकार सिफारिशों पर फैसला लेती है फिर नई सैलरी लागू होती है. 8वें वेतन आयोग की अध्यक्ष पूर्व सुप्रीम कोर्ट की जज रंजना प्रकाश देसाई हैं. उम्मीद है कि 8वां वेतन आयोग 18 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप देगा. इसके बाद सिफारिशें फरवरी 2027 या 2027 के मध्य तक आ सकती हैं. नई सैलरी लागू होने में 2 से 3 साल और लग सकते हैं यानी कर्मचारियों को संशोधित वेतन 2029 या 2030 तक मिलने की संभावना है. आपको मालूम हो कि 7वां पे कमिशन 1 जनवरी 2016 से लागू माना गया था, लेकिन सरकार ने इसे जून 2016 में मंजूरी दी थी. इसको देखते हुए कहा जा सकता है कि 8वां वेतन आयोग की सिफारिशों को चाहे सरकार जब भी मंजूरी दे लेकिन इसे 1 जनवरी 2026 से ही लागू माना जाएगा. ऐसे में बढ़ी हुई सैलरी इसी तारीख से जोड़कर दी जाएगी. एरियर की गणना भी 1 जनवरी 2026 से ही होगी. एरियर का भुगतान पुरानी तारीख से ही जोड़कर किया जाएगा.
फिटमेंट फैक्टर 3.88 हुआ तो कितनी बढ़ जाएगी सैलरी
लेवल 1: वर्तमान बेसिक पे 18000 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 69840 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 51840 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 2: वर्तमान बेसिक पे 19900 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 77212 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 57312 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 3: वर्तमान बेसिक पे 21700 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 84196 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 62496 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 4: वर्तमान बेसिक पे 25500 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 98940 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 73440 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 5: वर्तमान बेसिक पे 29200 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 113296 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 84096 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 6: वर्तमान बेसिक पे 35400 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 137352 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 101952 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 7: वर्तमान बेसिक पे 44900 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 174212 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 129312 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 8: वर्तमान बेसिक पे 47600 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 184688 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 137088 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 9: वर्तमान बेसिक पे 53100 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 1206028 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 152928 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 10: वर्तमान बेसिक पे 56100 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 217668 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 161568 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 11: वर्तमान बेसिक पे 67700 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 262676 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 194976 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 12: वर्तमान बेसिक पे 78800 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 305744 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 226944 रुपए की बढोतरी होगी.
लेवल 13: वर्तमान बेसिक पे 118500 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 459780 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 341280 रुपए की बढोतरी होगी.
लेवल 14: वर्तमान बेसिक पे 144200 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 559496 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 415296 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 15: वर्तमान बेसिक पे 182200 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 706936 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 524736 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 16: वर्तमान बेसिक पे 205400 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 796952 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 591552 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 17: वर्तमान बेसिक पे 225000 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 873000 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 648000 रुपए की बढ़ोतरी होगी.
लेवल 18: वर्तमान बेसिक पे 250000 रुपए. फिटमेंट फैक्टर 3.88 होने पर बेसिक पे बढ़कर हो जाएगा 970000 रुपए. इस तरह से बेसिक सैलरी में 720000 रुपए की बढ़ोतरी होगी.