scorecardresearch

Amazon Prime Day 2026: शुरू होने वाली है सबसे बड़ी सेल... स्मार्टफोन, टीवी समेत हजारों प्रोडक्ट्स पर 75% तक का बंपर डिस्काउंट, सेव कर लें डेट!

Amazon Prime Day 2026 सेल 4 जुलाई को रात 12 बजे से शुरू होगी और 6 जुलाई को रात 11.59 बजे तक चलेगी. यह तीन दिन की सेल केवल Amazon Prime मेंबर्स के लिए होगी. तो चलिए आपको बताते हैं कि इस सेल में आप क्या-क्या खरीद सकते हैं.

Amazon Sale Amazon Sale

ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. Amazon अपनी सबसे बड़ी सालाना सेल Prime Day 2026 का आयोजन 4 जुलाई से करने जा रहा है. सेल शुरू होने से पहले ही कंपनी ने कई शानदार डील्स और डिस्काउंट का खुलासा कर दिया है. इस दौरान स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, होम अप्लायंसेज, ऑडियो प्रोडक्ट्स और Amazon के अपने डिवाइसेज पर आकर्षक ऑफर मिलेंगे. इसके अलावा बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस, नो-कॉस्ट EMI और कैशबैक जैसी सुविधाएं भी ग्राहकों को दी जाएंगी.

4 जुलाई से शुरू होगी Prime Day 2026 सेल
Amazon Prime Day 2026 सेल 4 जुलाई को रात 12 बजे से शुरू होगी और 6 जुलाई को रात 11.59 बजे तक चलेगी. यह तीन दिन की सेल केवल Amazon Prime मेंबर्स के लिए होगी. कंपनी का कहना है कि इस दौरान प्राइम मेंबर्स को 500 से अधिक नए प्रोडक्ट्स तक सबसे पहले मिलेंगे.

बैंक ऑफर्स और कैशबैक का मिलेगा फायदा
सेल के दौरान SBI के डेबिट और क्रेडिट कार्ड, Axis Bank के क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. वहीं Amazon Pay ICICI Bank Credit Card से खरीदारी करने पर 5 प्रतिशत तक का अतिरिक्त कैशबैक भी दिया जाएगा. इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा.

स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर शानदार डील्स
Amazon ने बताया है कि Prime Day सेल के दौरान Samsung Galaxy M47 और OnePlus N6 की बिक्री शुरू होगी. इसके अलावा OnePlus Nord 6, Redmi A7 Pro 5G, iQOO 15R, OnePlus Nord Buds 4 Pro और Samsung Galaxy Buds 4 Pro जैसे प्रोडक्ट्स पर भी विशेष छूट मिलेगी. स्मार्टफोन और मोबाइल एक्सेसरीज पर ग्राहकों को 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल सकता है.

टीवी, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी बड़ी बचत
सेल के दौरान Boat, Ray-Ban और अन्य ब्रांड्स के एक्सेसरीज, वियरेबल्स और हेडफोन्स पर 80 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी. वहीं लैपटॉप, टैबलेट और स्पीकर्स पर 60 प्रतिशत तक, कैमरों पर 75 प्रतिशत तक और स्मार्ट टीवी पर 65 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा. Amazon के Echo स्मार्ट स्पीकर और Fire TV डिवाइसेज पर भी 45 प्रतिशत तक की छूट मिलने वाली है. ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए Prime Day 2026 एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: