Crypto Investment Tips (Photo/ChatGPT)
Crypto Investment Tips (Photo/ChatGPT)
अक्सर हम लोग क्रिप्टो करेंसी के बारे में सुनते हैं. ये सुनते हैं कि क्रिप्टोकरेंसी में इसने इतना निवेश किया और इतनी कमाई हुई. लेकिन इसको समझ नहीं पाते हैं. अगर आप क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना चाहते हैं या निवेश करना सीखना चाहते हैं तो कुछ ऐसे शब्द हैं, जिनके बारे में जानना बेहद जरूरी है. उन शब्दों को जाने बिना क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के बारे में सोचना बर्बादी को दावत देना है. चलिए आपको क्रिप्टो की दुनिया को समझने के लिए 5 बेहद जरूरी शब्दों के बारे में बताते हैं.
क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने से पहले किन शब्दों को जानना जरूरी?
क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना चाहते हैं और क्रिप्टो को समझना चाहते हैं तो कुछ बेसिक चीजों को जानना जरूरी है. ऑल्टकॉइन, स्टेबलकॉइन, एयरड्रॉप, बर्न और स्टेकिंग जैसे शब्दों को समझना होगा. इन शब्दों को समझ जाएंगे तो क्रिप्टोकरेंसी के बारे में थोड़ा बहुत समझने लगेंगे.
ऑल्टकॉइन-
बिटकॉइन के अलावा मार्केट में मौजूद किसी भी दूसरी डिजिटल मुद्रा को ऑल्टकॉइन कहा जाता है. बिटकॉइन सबसे पुरानी क्रिप्टो है. जबकि इसके अलावा दूसरी क्रिप्टोकरेंसी को ऑल्टकॉइन कहते हैं. इसका मकसद बिटकॉइन की कमियों दको दूर करना और तेजी से लेनदेन करना है.
स्टेबलकॉइन-
इस क्रिप्टोकरेंसी को स्थिर कीमत बनाए रखने के मकसद से डिजाइन किया गया है. यह एक स्पेशल क्रिप्टोकरेंसी है. इसकी कीमत हमेशा डॉलर या सोने के बराबर रहता है. बिटकॉइन जैसे इसकी कीमत में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होता है. लेकिन ये भी जोखिम से पूरी तरह से फ्री नहीं है.
एयरड्रॉप-
क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में एयरड्रॉप एक मार्केटिंग रणनीति है. इसका मतलब किसी क्रिप्टो प्रोजेक्ट की ओर से लोगों को फ्री में टोकन बांटना होता है. कई बार नए प्रोजेक्ट अपनी कम्युनिटी बढ़ाने के लिए एयरड्रॉप करते हैं. हर एयरड्रॉप फ्री नहीं होता है.
क्रिप्टो बर्न-
क्रिप्टो बर्न का मतलब कुछ कॉइन को हमेशा के लिए सर्कुलेशन के बाहर करना होता है. इसमें टोकन को ऐसे एड्रेस पर भेजा जाता है, जहां से उसे दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सके.
स्टेकिंग-
क्रिप्टो स्टेकिंग अपनी क्रिप्टोकरेंसी को ब्लॉकचेन नेटवर्क पर लॉक करके इनाम कमाने की प्रक्रिया है. इसमें निवेशक अपनी क्रिप्टो को एक तय प्रोसेस के तहत लॉक या डेलिगेट करते हैं और बदले में रिवॉर्ड कमा सकते हैं.
ब्लॉकचेन का क्या मतलब होता है?
ब्लॉकचेन एक डिजिटल बही खाता है. जिस तरह से हजारों-लाखों कंप्यूटर्स को आपस में जोड़कर इंटरनेट का आविष्कार किया गया. उसी तरह से डाटा ब्लॉकों की लंबी श्रृंखला को जोड़कर उसे ब्लॉकचेन का नाम दिया गया. इसमें सभी लेनदेन का रिकॉर्ड कंप्यूटर नेटवर्क पर सुरक्षित रखा जाता है. यह एक डिजिटल डायरी की तरह काम करती है.
क्रिप्टो में मार्केट कैप क्या होता है?
क्रिप्टो में मार्केट कैप का मतलब किसी क्रिप्टोकरेंसी का कुल मार्केट वैल्यू होता है. इससे ये पता लगाया जाता है कि मार्केट में उस क्रिप्टो का आकार कितना बड़ा है. किसी क्रिप्टो की कीमत से उसके आकार का पता नहीं लगाया जा सकता. लेकिन मार्केट कैप से उसके असली आकार का पता लगाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: