Gas Cylinder
Gas Cylinder
e-KYC for LPG connection: यदि आप भी गैस सिलेंडर पर खाना बनाते हैं या बनाती हैं तो आपके लिए 23 अगस्त 2026 बहुत जरूरी तारीख है. इस तारीख तक आपको क्या करना है, यह भूल तो नहीं गए हैं आप, चलिए हम बता देते हैं. एलपीजी कनेक्शन की ई-केवाईसी की आखिरी तारीख 23 अगस्त है. यदि आपने अभी तक ई-केवाईसी पूरी नहीं की है तो तुरंत कर लें. आपको मालूम हो कि ई-केवाईसी पेंडिंग रहने पर एलपीजी कनेक्शन पर अस्थायी रोक लग सकती है. इतना ही नहीं घरेलू दर पर गैस सिलेंडर लेने में परेशानी हो सकती है.
हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि एलपीजी कनेक्शन हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा. आपको मालूम हो कि ई-केवाईसी पूरा करने के बाद इसे दोबारा नियमित किया जा सकता है. आपको मालूम हो कि ई-केवाईसी के लिए आपको गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है. यहां हम बता रहे हैं इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस ग्राहक घर बैठे मोबाइल से e-KYC कैसे पूरा कर सकते हैं. e-KYC के लिए आधार नंबर, एलपीजी कनेक्शन से जुड़ा मोबाइल नंबर, एलपीजी कन्यज्यूमर नंबर या एलपीजी आईडी और स्मार्टफोन होना चाहिए. फेस ऑथेंटिकेशन के लिए आधार फेस आरडी ऐप की जरूरत पड़ सकती है.
ई-केवाईसी के लिए किन-किन चीजों की पड़ेगी जरूरत
ऐसे करें मोबाइल से e-KYC
1. इंडेन वाले ग्राहक: इंडेन गैस वाले ग्राहकों को सबसे पहले इंडियन ऑयल वन ऐप (IndianOil ONE App) को खोलना होगा. फिर LPG से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा. इसके बाद ई-केवाईसी या आधार ऑथेंटिकेशन का विकल्प चुनें. जरूरत पड़ने पर अपना एलपीजी आईडी लिंक करें. आधार ऑथेंटिकेशन के लिए सहमति देने के बाद FaceRD ऐप के जरिए फेस स्कैन पूरा करना होगा. इसके बाद वेरिफिकेशन सबमिट कर दें. इसके बाद ऐप में ई-केवाईसी का स्टेटस जरूर चेक करें.
2. भारत गैस वाले यूजर्स: भारत गैस यूज करने वाले ग्राहक Hello BPCL ऐप के जरिए ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इस ऐप में लॉगिन या रजिस्टर करें. इसके बाद मोबाइल नंबर को OTP से वेरिफाई करें. फिर अपना भारत गैस कनेक्शन चुनें. इसके बाद e-KYC/Aadhaar authentication विकल्प पर जाएं. सहमति देने के बाद बताए गए तरीके से फेस स्कैन पूरा करें और वेरिफिकेशन सबमिट करें.
3. एचपी गैस ग्राहक क्या करें: एचपी गैस ग्राहक सबसे पहले HP Pay ऐप खोलकर अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन या रजिस्टर करें. इसके बाद अपना एचपी गैस कनेक्शन चुनें. फिर e-KYC/Aadhaar authentication का विकल्प खोलें. आधार से सहमति देने के बाद Aadhaar FaceRD की मदद से फेस स्कैन पूरा करें.
ई-केवाईसी पेंडिंग रहने पर क्या होगा
यदि ई-केवाईसी पेंडिंग रह जाता है तो एलपीजी कनेक्शन तुरंत हमेशा के लिए बंद होना जरूरी नहीं है. हालांकि, कनेक्शन को अस्थायी रूप से सस्पेंड किया जा सकता है. e-KYC पूरा नहीं करने पर घरेलू दर पर सिलेंडर लेने में परेशानी हो सकती है. ऐसे 23 अगस्त को जरूर e-KYC पूरा कर लें. ई-केवाईसी करने के बाद ऐप में यह जरूर चेक करें कि आपका वेरिफिकेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ है या नहीं. आपको मालूम हो कि पहले से ई-केवाईसी पूरा है तो दोबारा करने की जरूरत नहीं है. आप जरूरत पड़ने पर अपनी गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ग्राहक सेवा से जानकारी ले सकते हैं. इंडियन ऑयल की एलपीजी हेल्पलाइन 1800-2333-555 है. एचपीसीएल भी एलपीजी सहायता के लिए यही टोल-फ्री नंबर और 1906 इमरजेंसी हेल्पलाइन देता है.