scorecardresearch

पेट्रोल पंप पर कब घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, LGP सिलेंडर होगा सस्ता? US ईरान डील के बीच हो रही चर्चा

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने की संभावना बढ़ गई है. इससे भारत में भी कच्चे तेल की सप्लाई ठीक हो सकती है, क्योंकि होर्मुज से ही भारत ज्यादातर कच्चा तेल मंगवाता है. लेकिन क्या पेट्रोल पंप पर तेल सस्ता मिलेगा? चलिए समझते हैं.

India Fuel Prices (Photo/AI) India Fuel Prices (Photo/AI)

अमेरिका और ईरान के बीच बड़ा समझौता हो गया है. अब 28 फरवरी से शुरू हुई जंग खत्म होने जा रही है. दोनों देशों के बीच 19 जून को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में इस समझौते पर सिग्नेचर करेंगे. इसकी मध्यस्थता पाकिस्तान करेगा. अब जब युद्ध खत्म होने जा रहा है तो भारत में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि तेल और गैस की कीमतें कम हो सकती हैं. लोग राहत की सांस ले रहे हैं और कीमतें घटने की उम्मीद लगाए हुए हैं. चलिए आपको बताते हैं कि भारत में तेल और गैस की कीमतों की कब कमी हो सकती है.

कब मिलेगी राहत?
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की वजह से तेल और गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं. हालांकि अब दोनों देशों के बीच समझौता हो गया है और 19 जून को दोनों देश समझौते पर सिग्नेचर करेंगे. युद्ध रुकने से दुनिया में तेल और गैस की सप्लाई सुचारु तौर पर फिर से शुरू होगी. हालांकि तेल और गैस का संकट इतनी जल्दी खत्म नहीं होगा. अगर आप सोच रहे हैं कि युद्ध बंद होने के बाद रातों-रात राहत मिल जाएगी तो ये आपकी भूल है. सस्ता तेल और गैस के लिए अभी महीनों इंतजार करना पड़ सकता है. लेकिन ये जरूर है कि आने वाले समय में तेल और गैस की कीमतों में कमी आएगी.

होर्मुज खुलने से कीमतों पर असर-
होर्मुज के रास्ते से दुनिया का करीब 20 फीसदी तेल और गैस की सप्लाई होती है. भारत विदेशों से तेल और गैस इसी रास्ते से मंगवाता है. भारत विदेशों से करीब 85 फीसदी कच्चा तेल खरीदता है. होर्मुज के बंद होने से गैस और तेल की सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है. जिसकी वजह से इसकी कीमतें बढ़ी हैं. अगर ये रास्ता खुलता है तो कच्चे तेल की सप्लाई फिर से पटरी पर लौटेगी. तेल की कीमतों में पर इसका असर पड़ेगा. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम कम होंगे तो घरेलू मार्केट में भी तेल के दाम घट सकते हैं.

पेट्रोल पंप पर कब सस्ता होगा तेल?
अगर इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट होगी तो इसका मतलब ये नहीं है कि पेट्रोल पंप पर तुरंत कीमतों में कमी आ जाएगी. पेट्रोप पंप पर कीमतों में कमी तभी देखने को मिलेगी, जब कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक कम रहेंगी और बिना किसी रुकावट के सप्लाई होती रहेगी.
आपको बता दें कि 15 जून को बेंचमार्क ब्रेंट कूड का दाम करीब 83-84 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था. अगर ये कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आती हैं और अधिक समय तक ऐसा रहता है, तब पेट्रोल पंप पर तेल की कीमतों में कमी आ सकती है.

LPG सिलेंडर होगा सस्ता?
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म होने का असर एलपीजी सिलेंडर पर भी पड़ेगा. हालांकि सिलेंडर की कीमतों में गिरावट इतनी जल्दी देखने को नहीं मिलेगी. माना जा रहा है कि इंटरनेशनल मार्केट में गैस के दाम में लंबे समय तक कमी रहती है तो गैस सिलेंडर के दाम घट सकते हैं.

ये भी पढ़ें: