
Vibrant Gujarat investor summit 2022 के लिए दुबई में रोड शो करेंगे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल
Vibrant Gujarat investor summit 2022 के लिए दुबई में रोड शो करेंगे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल
Vibrant Gujarat Global Summit 2022: UAE में इन्वेस्टर को आकर्षित करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के उद्योग मंत्री जगदीश पंचाल गुजरात के कई अधिकारियों के साथ दुबई में 2 दिन का roadshow करेंगे. 8 दिसंबर से शुरू होने वाले इस रोड शो का मकसद फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट को गुजरात में आकर्षित करना होगा.
UAE में बिजनेसमैन को लुभाने के लिए 2 दिन का roadshow मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल
दो दिन के इस दौरे के दौरान गुजरात सरकार वहां के व्यापारियों के सामने गुजरात में इन्वेस्टमेंट के सेक्टर को लेकर प्रेजेंटेशन देंगे. इस प्रेजेंटेशन में सरकार व्यापारियों की किस तरह मदद कर सकती है इस पर भी बातचीत करेगी. मुख्यमंत्री समेत अधिकारियों की पूरी टीम यहां दुबई के उद्योगपतियों के साथ वन टु वन मीटिंग भी करेंगे और दुबई एक्सपो में इंडिया पेवेलियन को भी देखेंगे.

फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट को गुजरात में लाने पर रहेगा फोकस
देश में बिजनेस फ्रेंडली राज्य के तौर पर जाने जाने वाले गुजरात में 10 जनवरी से वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल सम्मिट की शुरुआत हो रही है. ऐसे में सरकार की ये भी कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट गुजरात में आएं. दो दिन के इस दौरे में गुजरात सरकार का फोकस का फोकस इस बात पर भी होगा कि दुबई के एनर्जी इंजीनियरिंग हॉस्पिटैलिटी हेल्थ लॉजिस्टिक फिटनेस और पब्लिक सर्विस के सेक्टर गुजरात में इन्वेस्टमेंट के लिए आए . इसके लिए गुजरात सरकार कुछ बिजनेसमैन के साथ मीटिंग भी करेगी.

मुख्यमंत्री के साथ कई आला अधिकारी रोड शो में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री के साथ गुजरात के कई आला अधिकारी , मुख्यमंत्री के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी के कैलाशनाथन एडीशनल चीफ सेक्रेट्री डॉ राजीव कुमार गुप्ता शामिल होंगे. बता दें कि गुजरात में वाइब्रेंट गुजरात इन्वेस्टर सम्मिट की शुरुआत पूर्व गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी. 2022 में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल सम्मिट 10 जनवरी से 12 जनवरी के बीच होने जा रहा है. जिसकी थीम "आत्म निर्भर भारत " रखी गई है.