scorecardresearch

Burhanpur: सूर्य नमस्कार से पहले नमाज का आरोप, टीचर सस्पेंड

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में सूर्य नमस्कार से पहले स्कूली बच्चों को नमाज कराने का मामला सामने आया है. डीईओ ने मामले की जांच की और आरोपी टीचर को निलंबित कर दिया गया है.

Advertisement
Burhanpur Burhanpur

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में सूर्य नमस्कार से पहले स्कूली बच्चों को नमाज कराने का मामला सामने आया है. शिकायत मिलने पर शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) संतोष सिंह सोलंकी खुद स्कूल पहुंचे थे और उन्होंने बच्चों से पूरे मामले की जानकारी ली. इसके बाद टीचर के खिलाफ कार्रवाई की गई. टीचर को निलंबित कर दिया गया है.

सूर्य नमस्कार से पहले नमाज का आरोप-
मामला बुरहानपुर जिले के देवरी के एक सरकारी स्कूल का है. 5वीं की छात्राओं ने बताया कि उन्हें सूर्य नमस्कार से पहले नमाज की स्टेप्स कराई जाती थी. उन्होंने स्टेप्स करके भी दिखाए.

शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अजीत परदेसी भी स्कूल पहुंचे थे. वहां छात्राओं ने टीचर पर नमाज के स्टेप कराने के आरोप लगाए थे. वहीं इसे लेकर पालकों ने भी आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी.

दीपावली की छु्ट्टी में बच्चों ने बताया- फैमिली
एक फैमिली ने कहा कि मेरे बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं. दीपावली की छुट्टी के दौरान बच्चों ने यह बात घर पर बताई. इसके बाद स्कूल में आकर शिकायत की. इसके बाद जनशिक्षक स्कूल पहुंचे और डीईओ को मामले की जानकारी दी.

आरोपी टीचर के खिलाफ एक्शन-
अपर कलेक्टर (एडीएम) बुरहानपुर वीर सिंह चौहान ने भी इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया कि बच्चों के बयान के बाद डीईओ ने आरोपी टीचर जबूर अहमद तड़वी के खिलाफ एक्शन लिया गया है और उनको निलंबित कर दिया गया है.

(अशोक सोनी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: