
रद्द हुई CTET 2021 की दूसरी पाली की परीक्षा
रद्द हुई CTET 2021 की दूसरी पाली की परीक्षा
CTET Exam 2021 Update: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की परीक्षा रद्द (CTET Exam Cancelled) कर दिया है. सीबीएसई ने 16 दिसंबर को दूसरी पाली की परीक्षा रद्द कर दी थी. वहीं अब 17 दिसंबर को दोनों पाली में होने वाली परीक्षाओं को भी कैंसिल कर दिया गया है. टेक्निकल गड़बड़ी की वजह से बोर्ड ने यह कदम उठाया है. सीटेट की परीक्षा (CTET Exam) रद्द होने पर अभ्यर्थियों का सोशल मीडिया पर गुस्सा फुट पड़ा. इसके अलावा छात्रों ने सीबीएसई के परीक्षा सिस्टम को लेकर भी सवाल खड़े किये हैं. परीक्षा रद्द होने पर छात्रों ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध भी जताया.
दो पालियों में होनी थी परीक्षा
16 दिसंबर को पूरे देश में ऑनलाइन आयोजित होने वाली सीटेट परीक्षा (CTET Exam 2021) गुरुवार को पहली पारी की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई थी, लेकिन दूसरी पाली की परीक्षा तकनीकी गड़बड़ी की वजह से पूरी नहीं हो पाई जिसके बाद 16, 17 दिसंबर को होने वाली परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया. परीक्षा को दो पालियों में होना था, पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा होनी थी.
20 दिसंबर को होगी परीक्षा
वहीं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से CTET 2021 की परीक्षा रद्द करने को लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. जिसमें बताया गया है कि उम्मीदवारों के लिए परीक्षाओं की अगली तिथियां M/s TCS लिमिटेड के परामर्श से अधिसूचित की जाएंगी. उम्मीदवारों को होने वाली परेशानी के लिए ईमानदारी से खेद है. सोमवार, 20 दिसंबर 2021 से शुरू होने वाली परीक्षा की पाली निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक आयोजित की जाएगी.

एग्जाम रद्द होने के बाद कैंडिडेट्स ने किया हंगामा
मेरठ के परतापुर के एमआईटी कॉलेज में सीटेट के दौरान एक सर्वर खराब होने पर गुस्साए सैकड़ों कैंडिडेट्स ने हंगाम किया.