scorecardresearch

Heatwave 2024: स्कूल बंद, क्लास टाइमिंग में बदलाव, और गर्मी की छुट्टियां, जानिए हीटवेव की वजह से क्या पड़ा असर

लगातार तापमान बढ़ने और लू चलने के कारण कई राज्यों में समय से पहले समर वेकेशन घोषित कर दी गई हैं और कई जगह क्लासेज की टाइमिंग में बदलाव हुआ है. सरकार की कोशिश है कि बच्चों को हीटवेव के कहर से बचाया जा सके.

Advertisement
Representative Image Representative Image

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, इस अप्रैल की शुरुआत अल नीनो अवस्था में होगी, जिसके कारण भारत में या तो छोटे क्षेत्र या बड़े भौगोलिक क्षेत्र में लू रहेगी. जिसके चलते या तो स्कूलों को बंद किया जा रहा है, जल्दी गर्मी की छुट्टियां की जा रही हैं या फिर स्कूल के समय में बदलाव किया जा रहा है. 

झारखंड
स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, झारखंड ने एक नोटिस में छात्रों और अभिभावकों को सूचित किया कि राज्य में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद हैं, जबकि कक्षा 9 से 12 के लिए कक्षा का समय अगली सूचना तक सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक बदल दिया गया है. इसके अलावा, प्रार्थना और खेल जैसी बाहरी गतिविधियों को भी इसी संबंध में सस्पेंड कर दिया गया है. सरकारी, नॉन-गवर्मेंट एडेड, अनएडेड (अल्पसंख्यक सहित) स्कूल के शिक्षक और नॉन-टीचिंग कर्मचारियों के लिए नोटिस और छुट्टी लागू नहीं है.

बिहार
पटना जिला प्रशासन ने प्री-स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों सहित कक्षा 10 के लिए सुबह 10.30 से शाम 4 बजे तक शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है. जबकि कक्षा 11 और 12 के लिए, तीव्र गर्मी के कारण 11.30 से 4 बजे तक शैक्षणिक गतिविधि रोक दी गई हैं. जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों को एक मई से आठ मई तक आदेश का पालन करने को कहा है.

सम्बंधित ख़बरें

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिले को छोड़कर पूरे क्षेत्र में चल रही गर्मी के कारण सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए गर्मी की छुट्टियां 22 अप्रैल से आगे बढ़ा दी हैं. पहले सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी 6 मई से शुरू होने वाली थी. शिक्षा मंत्री ने निजी स्कूलों से भी गर्मी की छुट्टी पहले करने का अनुरोध किया था.

महाराष्ट्र
इससे पहले अप्रैल में, महाराष्ट्र सरकार ने भीषण गर्मी के कारण सभी प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालयों में समय से पहले छुट्टी की घोषणा कर दी थी. वे 15 जून को और विदर्भ क्षेत्र के लिए 30 जून को फिर से खुलेंगे.

छत्तीसगढ
छत्तीसगढ़ सरकार के तहत स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए जल्दी गर्मी की छुट्टी की घोषणा की है. गर्मी के दौरान छात्रों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए छुट्टियां 22 अप्रैल को शुरू हुईं और 15 जून तक बढ़ा दी गईं. पहले, ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से शुरू होने वाला था. 24 अप्रैल को जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि ये छुट्टियां शिक्षकों पर लागू नहीं होती हैं. 

दिल्ली
बढ़ती गर्मी से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने स्कूल अधिकारियों और अभिभावकों के लिए एक सर्कुलर जारी किया है. सभी सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 1 मई से 15 जून तक समर वेकेशन हैं. इस  नोटिस में हीटवेव से बचने के लिए कई सलाह दी गई हैं, जैसे लू घोषित होने पर सभी बाहरी गतिविधियों को रद्द करना और खुली हवा में कक्षाओं की अनुमति नहीं देना शामिल है. स्कूलों को छात्रों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना और नियमित वाटर ब्रेक निर्धारित करना अनिवार्य है. 

इसके अतिरिक्त, प्राथमिक मेडिकल किट में ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ORS) जरूर होना चाहिए, और माता-पिता को सलाह दी जाती है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके बच्चे धूप में सिर ढककर निकलें. 

इससे पहले 24 अप्रैल से 27 अप्रैल तक त्रिपुरा शिक्षा विभाग ने स्कूल बंद कर दिए थे, बाद में वेकेशन 1 मई तक बढ़ा दिया गया था. नोटिफिकेशन में लोगों को धूप में बाहर न निकलने और हाइड्रेटेड रहने की भी सलाह दी गई थी.