हरियाणा में सरकारी नौकरी का शानदार मौका.
हरियाणा में सरकारी नौकरी का शानदार मौका.
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. हरियाणा की श्रीकृष्ण आयुष यूनिवर्सिटी ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. क्लर्क से लेकर स्टाफ नर्स और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट तक कई पदों पर वैकेंसी निकली है. चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 1 लाख रुपये तक का वेतन मिलेगा. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
किन पदों पर होगी भर्ती?
यूनिवर्सिटी की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन के मुताबिक कुल 60 रिक्तियां निकाली गई हैं. इनमें 29 पद क्लर्क, 25 पद स्टाफ नर्स और 6 पद आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के हैं. यह भर्ती नियमित (रेगुलर) आधार पर की जाएगी.
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. केवल आवेदन शुल्क जमा करना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि भरा हुआ और हस्ताक्षरित आवेदन पत्र भी निर्धारित समय के भीतर अपलोड करना अनिवार्य होगा, अन्यथा आवेदन अधूरा माना जाएगा.
योग्यता और आयु सीमा
तीनों पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है. क्लर्क पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है. स्टाफ नर्स के लिए ए-ग्रेड नर्स के रूप में हरियाणा नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल या समकक्ष परिषद में पंजीकरण आवश्यक है. वहीं आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट पद के लिए संबंधित डिप्लोमा या निर्धारित योग्यता मांगी गई है. सभी पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.
इतनी मिलेगी सैलरी
स्टाफ नर्स और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-6 के तहत 35,400 रुपए से 1,12,400 रुपए तक वेतन मिलेगा. वहीं क्लर्क पद के लिए पे लेवल-2 के अनुसार 19,900 रुपए से 63,200 रुपए तक सैलरी निर्धारित की गई है.
कैसे होगा चयन?
स्टाफ नर्स और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट पदों के लिए चयन 90 अंकों की लिखित परीक्षा और 10 अंकों के शैक्षणिक रिकॉर्ड के आधार पर किया जाएगा. क्लर्क पद के अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के साथ डेटा एंट्री टेस्ट भी पास करना होगा. भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया यूनिवर्सिटी की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर उपलब्ध है.
ये भी पढ़ें