scorecardresearch

कलेक्टर टीना डाबी का अनोखा तरीका, स्कूली बच्चों से निकलवाई पंचायत चुनाव में आरक्षण की लॉटरी

राजस्थान के टोंक में कलेक्टर टीना डाबी ने स्कूली बच्चों से पंचायत चुनाव में आरक्षण के लिए लॉटरी निकवाई. इस दौरान कई लोगों ने प्रक्रिया पर सवाल उठाया तो टीना डाबी भड़क गईं और कहा कि लॉटरी प्रक्रिया निर्वाचन विभाग की गाइडलाइन के अनुसार की जा रही है. लिहाजा बार बार टोका टाकी बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

Advertisement
Tonk Panchayat Election Tonk Panchayat Election

राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत आज टोंक जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण लॉटरी निकाली गई. जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर टीना डाबी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में लॉटरी की प्रक्रिया पूरी हुई. इस दौरान लॉटरी प्रक्रिया के लिये सरकारी विद्यालय के दो विद्यार्थियों को बुलाया दया था. जिन्होंने लगभग दो घंटे तक चली लॉटरी प्रक्रिया के दौरान तैयार की गई पर्चियों को निकाल जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी को सौंपा. जिसके बाद टीना डाबी ने एक एक कर निकाली गयी पर्चियों के आधार पर महिला, ओबीसी व जनरल वार्डों के आरक्षण किया. दोनों विद्यार्थियों ने पर्ची निकाल कर आरक्षण लॉटरी के दौरान 8 प्रधान, 31 जिला परिषद सदस्य और 160 पंचायत समिति सदस्यों के पदों का आरक्षण तय किया. लॉटरी प्रक्रिया के दौरान टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद हरीश मीना, निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, एडीएम विनोद कुमार मीना सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

आरक्षण लॉटरी के दौरान टीना डाबी नाराज-
कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे लॉटरी निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई. इसमें जैसे ही एडीएम विनोद कुमार मीणा ने एससी, एसटी व ओबीसी के अलावा अन्य तरह के आरक्षण की जानकारी वहां मौजूद राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी, वहां मौजूद दो प्रतिनिधियों ने ऑबीसी आरक्षण को लेकर सवाल खड़े कर दिये. जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी द्वारा समझाये जाने के बाद भी जब प्रतिनिधियों ने बार बार ओबीसी आरक्षण को लेकर सवाल खड़े किये तो टीना डाबी ने नाराजगी जाहिर करते हुए साफ कह दिया कि लॉटरी प्रक्रिया निर्वाचन विभाग की गाइडलाइन के अनुसार की जा रही है. लिहाजा बार बार टोका टाकी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इसके बाद पूरी लॉटरी प्रक्रिया शांति पूर्वक संपन्न हो गयी.

टोंक जिला परिषद चुनाव की आरक्षण लॉटरी-
जिला परिषद टोंक में जिला परिषद सदस्य के लिए निर्धारित 31 निर्वाचन क्षेत्र की आरक्षण लॉटरी में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वार्ड संख्या 23, 22,10 व 21, अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड संख्या 29,6 व 2 को आरक्षित किया गया. अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड संख्या 12,11 व 14, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड संख्या 16 व 27, अन्य पिछडा वर्ग के लिए वार्ड संख्या 4 व 9, अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिए वार्ड संख्या 26, सामान्य महिला के लिए वार्ड संख्या 17,15,1, 5, 31, 20,19,13 व 8 को आरक्षित किया गया है. शेष वार्ड संख्या 3,7,18,24,25,28 एवं 30 अनारक्षित रहेंगे.

पंचायत समिति टोंक में पंचायत समिति के लिए यह आरक्षण-
पंचायत समिति टोंक में पंचायत समिति सदस्य के लिए निर्धारित 17 निर्वाचन क्षेत्र की आरक्षण लॉटरी में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वार्ड संख्या 13 व 5, अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड संख्या 12 व 15 को आरक्षित किया गया है. अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड संख्या 1, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड संख्या 8, अन्य पिछडा वर्ग के लिए वार्ड संख्या 9, अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिए वार्ड संख्या 16, सामान्य महिला के लिए वार्ड संख्या 4, 6, 11 व 14 को आरक्षित किया गया है. शेष वार्ड संख्या 2,3,7,10 एवं 17 अनारक्षित रहेंगे.

पंचायत समिति निवाई में पंचायत समिति सदस्य के लिए आरक्षण-
पंचायत समिति निवाई में पंचायत समिति सदस्य के लिए निर्धारित 29 निर्वाचन क्षेत्र की आरक्षण लॉटरी में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वार्ड संख्या 20,1 व 24, अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड संख्या 12,16 व 10 को आरक्षित किया गया है. अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड संख्या 11,15 व 2, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड संख्या 6 व 17, अन्य पिछडा वर्ग के लिए वार्ड संख्या 23 व 27, अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिए वार्ड संख्या 7, सामान्य महिला के लिए वार्ड संख्या 29, 14, 3, 13, 25, 21, 5 व 8 को आरक्षित किया गया है. शेष वार्ड संख्या 4, 9, 18, 19, 22, 26, 27 एवं 28 अनारक्षित रहेंगे.

पीपलू पंचायत समिति के लिए आरक्षण लॉटरी-
पंचायत समिति पीपलू में पंचायत समिति सदस्य के लिए निर्धारित 17 निर्वाचन क्षेत्र की आरक्षण लॉटरी में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वार्ड संख्या 4 व 8, अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड संख्या 14 व 11 को आरक्षित किया गया है. अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड संख्या 5, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड संख्या 6, अन्य पिछडा वर्ग के लिए वार्ड संख्या 10, अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिए वार्ड संख्या 7, सामान्य महिला के लिए वार्ड संख्या 1, 3, 9 व 17 को आरक्षित किया गया है. शेष वार्ड संख्या 2, 12, 13, 15 एवं 16 अनारक्षित रहेंगे.

मालपुरा का पंचायत समिति कि आरक्षण लॉटरी-
पंचायत समिति मालपुरा में पंचायत समिति सदस्य के लिए निर्धारित 15 निर्वाचन क्षेत्र की आरक्षण लॉटरी में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वार्ड संख्या 1 व 2, अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड संख्या 9 को आरक्षित किया गया है. अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड संख्या 15, अन्य पिछडा वर्ग के लिए वार्ड संख्या 8 व 13, अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिए वार्ड संख्या 14, सामान्य महिला के लिए वार्ड संख्या 11,10,12,4 व 3 को आरक्षित किया गया है. शेष वार्ड संख्या 5,6 एवं 7 अनारक्षित रहेंगे.

पंचायत समिति पचेवर की आरक्षण लॉटरी-
पंचायत समिति पचेवर में पंचायत समिति सदस्य के लिए निर्धारित 15 निर्वाचन क्षेत्र की आरक्षण लॉटरी में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वार्ड संख्या 8 व 6, अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड संख्या 5 को आरक्षित किया गया है. अनुसूचित जनजाति वर्ग में कोई पद आरक्षित नही है. अन्य पिछडा वर्ग के लिए वार्ड संख्या 14 व 3, अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिए वार्ड संख्या 10, सामान्य महिला के लिए वार्ड संख्या 2, 13, 12, 7 व 4 को आरक्षित किया गया है. शेष वार्ड संख्या 1, 9, 11 एवं 15 अनारक्षित रहेंगे.

टोडारायसिंह पंचायत समिति के लिए आरक्षण लॉटरी-
पंचायत समिति टोडारायसिंह में पंचायत समिति सदस्य के लिए निर्धारित 19 निर्वाचन क्षेत्र की आरक्षण लॉटरी में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वार्ड संख्या 13 व 17, अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड संख्या 3 व 8 को आरक्षित किया गया है. अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड संख्या 9, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड संख्या 5, अन्य पिछडा वर्ग के लिए वार्ड संख्या 4 व 12, अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिए वार्ड संख्या 19, सामान्य महिला के लिए वार्ड संख्या 15, 6, 2, 16 व 14 को आरक्षित किया गया है. शेष वार्ड संख्या 1,7,10,11 एवं 18 अनारक्षित रहेंगे.

देवली पंचायत समिति की आरक्षण लॉटरी-
पंचायत समिति देवली में पंचायत समिति सदस्य के लिए निर्धारित 25 निर्वाचन क्षेत्र की आरक्षण लॉटरी में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वार्ड संख्या 9, 2 व 23, अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड संख्या 22 व 10 को आरक्षित किया गया है. अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड संख्या 18, 6 व 24, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड संख्या 16, 21 व 11, अन्य पिछडा वर्ग के लिए वार्ड संख्या 13, सामान्य महिला के लिए वार्ड संख्या 4, 12, 19, 7, 20, 3 व 8 को आरक्षित किया गया है. शेष वार्ड संख्या 1, 5, 14, 15, 17 एवं 25 अनारक्षित रहेंगे.

उनियारा पंचायत समिति की यह आरक्षण लॉटरी-
पंचायत समिति उनियारा में पंचायत समिति सदस्य के लिए निर्धारित 23 निर्वाचन क्षेत्र की आरक्षण लॉटरी में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वार्ड संख्या 19 व 17, अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड संख्या 3 व 8 को आरक्षित किया गया है. अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड संख्या 18, 4 व 14, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड संख्या 16, 15 व 20, अन्य पिछडा वर्ग के लिए वार्ड संख्या 5, सामान्य महिला के लिए वार्ड संख्या 2, 21, 12, 22, 13 व 10 को आरक्षित किया गया है. शेष वार्ड संख्या 1, 6, 7, 9, 11 एवं 23 अनारक्षित रहेंगे.

जिले की 8 पंचायत समितियां में यह होंगे प्रधान-
टोंक जिले में प्रधान पद पंचायत समिति पचेवर के लिए अनुसूचित जाति महिला, पंचायत समिति उनियारा के लिए अनुसूचित जाति, पंचायत समिति देवली के लिए अनुसूचित जनजाति, पंचायत समिति निवाई के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षित रहेंगे. पंचायत समिति मालपुरा, पीपलू व टोंक सामान्य महिला के लिए आरक्षित रहेंगे. पंचायत समिति टोडारायसिंह अनारक्षित रहेगा.

ये भी पढे़ं: