Suvendu Adhikari
Suvendu Adhikari
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने प्रंचड जीत हासिल की है. बीजेपी ने सूबे में 293 में से 206 सीटों पर जीत दर्ज की है. जबकि सत्ताधारी पार्टी टीएमसी सिर्फ 81 सीटों पर सिमट गई है. ये जीत बीजेपी की ऐतिहासिक जीत है. बीजेपी पहली बार सूबे में सरकार बनाने जा रही है. अब चर्चा ये हो रही है कि बीजेपी किसको मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाती है. वैसे तो सीएम रेस में कई चेहरे सामने आ रहे हैं. लेकिन सुवेंदु अधिकारी का चेहरा सबसे आगे है. अधिकारी के अलावा पश्चिम बंगाल के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ कई और नामों की चर्चा भी हो रीह है. लेकिन सुवेंदु अधिकारी को सीएम रेस में सबसे आगे क्यों माना जा रहा है? इसके पीछे कई वजहें हैं. चलिए उन वजहों के बारे में बताते हैं.
सुवेंदु अधिकारी ने हर बार दी ममता को मात-
टीएमसी लीडर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच जब भी मुकाबला हुआ. हर बार सुवेंधु ने ममता बनर्जी को मात दी है. दोनों के बीच दो बार चुनावी मुकाबला हुआ है और दोनों बार अधिकारी को जीत मिली है. पहली बार साल 2021 में नंदीग्राम विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी Vs सुवेंदु अधिकारी हुआ था. इस चुनाव में सुवेंधु अधिकारी ने ममता बनर्जी को करीब 2 हजार वोटों से हराया था.
इस हार के बाद ममता बनर्जी ने अपनी सीट बदल ली. इस बार चुनाव में ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से मैदान में थीं. लेकिन सुवेंदु अधिकारी ममता के खिलाफ मोर्चा संभाला और भवानीपुर सीट से बीजेपी के टिकट पर मैदान में उतरे. इस बार फिर सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया. इस बार सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री को 15105 वोटों से हराया.
दो बार मुख्यमंत्री को हराने के बाद सुवेंदु अधिकारी का कद बीजेपी के बाकी नेताओं से काफी बड़ा हो गया है.
TMC के खिलाफ लगातार एक्टिव रहे-
सुवेंदु अधिकारी साल 2020 तक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी थी. लेकिन जब पार्टी में अभिषेक बनर्जी का प्रभाव बढ़ने लगा तो सुवेंदु का कद घटने लगा. इससे नाराज होकर अधिकारी ने साल 2021 में टीएमसी छोड़ दी और बीजेपी का दामन थाम लिया. जब सुवेंदु ने बीजेपी का दामन थामा था, तब तक समय पार्टी सूबे में कुछ खास नहीं कर पा रही थी.
सिर्फ 4 महीने के भीतर अधिकारी ने शानदार काम किया और विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 77 सीटों तक पहुंचा दिया. इससे पहले वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी सिर्फ 3 सीट जीत पाई थी. इसके बाद भी सुवेंधु शांत हुए, वो लगातार 5 साल तक जमीन पर मेहनत करते रहे और अब बीजेपी को सूबे में प्रचंड जीत मिली है. इस जीत में सुवेंदु अधिकारी की अहम भूमिका मानी जा रही है. इसलिए उनका नाम सीएम रेस में सबसे ऊपर चल रहा है.
सुवेंदु अधिकारी के दामन पर दाग-
सुवेंदु अधिकारी सूबे में बीजेपी की प्रचंड जीत के अहम किरदार हैं. उनका नाम सीएम रेस में भी है. लेकिन उनके दामन पर कई दाग भी हैं. सुवेंदु अधिकारी का नाम नारदा स्टिंग ऑपरेशन में सुवेंदु अधिकारी का नाम भी सामने आया. इस स्टिंग ऑपरेशन में ममता बनर्जी का भी नाम सामने आया. इसके अलावा शारदा चिटफंड घोटाले में भी सुवेंदु अधिकारी का नाम उछला.
ये भी पढ़ें: