scorecardresearch
मनोरंजन

Indian Idol Season 16 Winner: ओडिशा की ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, 20 लाख के साथ जीती चमचमाती ट्रॉफी

Jyotirmayee Nayak
1/7

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 16 को विनर मिल गया है. ओडिशा की सिंगर ज्योतिर्मयी नायक ने ग्रैंड फिनाले में शानदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी अपने नाम की और उन्हें 20 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली.

Jyotirmayee Nayak
2/7

इंडियन आइडल सीजन 16 का ग्रैंड फिनाले रविवार (26 जुलाई) को था. करीब 10 महीने तक चले इस सफर में उन्होंने अपनी सुरीली आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जजों, मेहमानों और दर्शकों का दिल जीत लिया.

Jyotirmayee Nayak
3/7

ग्रैंड फिनाले में छह फाइनलिस्ट के बीच जीता खिताब
इंडियन आइडल 16 के ग्रैंड फिनाले में ज्योतिर्मयी नायक के साथ अंशिका चोंकर, मनराज वीर सिंह, मैस्कमे बोसु, सुहैल सूफी और जबलपुर के तनिष्क शुक्ला फाइनलिस्ट थे. कड़ी टक्कर के बाद ज्योतिर्मयी विजेता बनीं, जबकि तनिष्क शुक्ला फर्स्ट रनर-अप रहे.

Jyotirmayee Nayak
4/7

जीत के बाद बोलीं- यह ट्रॉफी सिर्फ मेरी नहीं
ट्रॉफी जीतने के बाद ज्योतिर्मयी ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन, शो की प्रोडक्शन टीम, जजों, होस्ट आदित्य नारायण, अपने परिवार, दोस्तों और दर्शकों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि यह ट्रॉफी सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की है जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया और उन पर विश्वास जताया.

Jyotirmayee Nayak
5/7

10 महीने के सफर में कई यादगार परफॉर्मेंस दीं
इस सीजन की थीम 'यादों की प्लेलिस्ट' रही और ज्योतिर्मयी ने पूरे सीजन में कई शानदार प्रस्तुतियां दीं. उनके गाए 'सैंयां ओ सैंयां' गीत को दर्शकों ने खूब पसंद किया. हर एपिसोड में उन्होंने अपनी आवाज की मिठास और भावनात्मक अंदाज से अलग पहचान बनाई, जिसकी वजह से वह शुरुआत से ही मजबूत दावेदार मानी जा रही थीं.

Jyotirmayee Nayak
6/7

हेमा मालिनी और लीना चंदावरकर भी हुईं प्रभावित
ज्योतिर्मयी की प्रस्तुति 'ओ जब तक है जान, जाने जहां मैं नाचूंगी' ने हेमा मालिनी को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया. वहीं, अभिनेत्री लीना चंदावरकर उनके गाए गीत 'जाने क्यों लोग मोहब्बत किया करते हैं' को सुनकर भावुक हो गई थीं. शो के दौरान कई सेलिब्रिटी मेहमानों ने भी उनकी गायकी की खुलकर तारीफ की.

Jyotirmayee Nayak
7/7

ओड़िया म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं ज्योतिर्मयी
ज्योतिर्मयी नायक पहले से ही ओड़िया संगीत जगत में अपनी पहचान बना चुकी हैं. इंडियन आइडल में आने से पहले वह संगीत के जरिए कैंसर मरीजों की मदद करने का काम भी करती थीं. वह म्यूजिक थेरेपी के माध्यम से मरीजों को मानसिक और भावनात्मक सहारा देने की कोशिश करती रही हैं. यही संवेदनशीलता उनकी गायकी में भी साफ नजर आती है.