scorecardresearch
मनोरंजन

Weekend Watchlist: इस हफ्ते घर बैठे देखें ये दमदार Series, एक बार शुरू की तो खत्म करके ही उठेंगे

OTT Releases
1/5

अगर आप वीकेंड पर घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. इस शुक्रवार, 24 जुलाई को OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. रोमांटिक ड्रामा से लेकर कॉमेडी और साइकोलॉजिकल थ्रिलर तक, इस हफ्ते हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास है.

आदर्श बाल विद्यालय
2/5

आदर्श बाल विद्यालय (Amazon Prime Video)
अगर आपको हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ प्रेरणादायक कहानियां पसंद हैं, तो 'आदर्श बाल विद्यालय' आपकी वॉचलिस्ट में होनी चाहिए. फिल्म में केके मेनन स्कूल प्रिंसिपल ज्ञानेश्वर त्रिपाठी की भूमिका में हैं. सरकार की ओर से कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की एजुकेशनल ट्रिप का मौका मिलने के बाद वह अपने कमजोर छात्रों को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं. इस सफर में उनके साथ स्कूल के शिक्षक भी जुड़ते हैं. फिल्म में अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, देवेन भोजानी और अभिमन्यु सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

पल्लीचट्टाम्बी
3/5

पल्लीचट्टाम्बी (SonyLIV)

इतिहास और राजनीति पर आधारित कहानियां पसंद करने वालों के लिए 'पल्लीचट्टाम्बी' मजेदार हो सकती है. कहानी 1959 में केरल के लिबरेशन स्ट्रगल की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में टोविनो थॉमस ने पोथन क्रिस्टोफर का किरदार निभाया है, जो शुरुआत में चर्च के लिए काम करता है. लेकिन समय के साथ वह मजदूरों की मुश्किलों को करीब से देखता है और उसकी सोच बदलने लगती है. इसके बाद उसे अपनी निष्ठा और इंसाफ के बीच मुश्किल फैसला लेना पड़ता है.
 

द ट्रुथर्स
4/5

द ट्रुथर्स (Netflix)

अगर आपको सस्पेंस और थ्रिलर पसंद है, तो 'द ट्रुथर्स' जरूर देख सकते हैं. कहानी रुथ नाम की महिला की है, जो अपनी मां की मौत के बाद अपने घर लौटती है. वहां उसे पता चलता है कि उसके पिता का व्यवहार पूरी तरह बदल चुका है और वे साजिशों से जुड़ी बातों पर यकीन करने लगे हैं. धीरे-धीरे रुथ को कई ऐसे राज पता चलते हैं, जो उसकी पूरी दुनिया बदल देते हैं. फिल्म में सस्पेंस के साथ जबरदस्त मनोवैज्ञानिक ड्रामा देखने को मिलेगा.

मुसाफिर कैफे
5/5

मुसाफिर कैफे (Netflix)

विक्रांत मैसी की नई फिल्म 'मुसाफिर कैफे' इस हफ्ते की सबसे चर्चित रिलीज में शामिल है. फिल्म में विक्रांत ने चंदर मोहन शर्मा नाम के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का किरदार निभाया है, जो कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर पहाड़ों में अपना कैफे खोलने का सपना पूरा करता है. कहानी में उसके जीवन के दो अलग-अलग पड़ाव दिखाए गए हैं. एक तरफ सुधा के साथ उसका भावनात्मक रिश्ता है, तो दूसरी ओर प्रीति उसकी जिंदगी में नई उम्मीद लेकर आती हैं. यह फिल्म प्यार, सपनों और नई शुरुआत की खूबसूरत कहानी है.