Anil Kapoor
Anil Kapoor
टीवी पर जल्द ही एक ऐसा गेम शो आने वाला है, जिसमें सवालों के जवाब देने के लिए सिर्फ किताबी ज्ञान काम नहीं आएगा. यहां कंटेस्टेंट्स के दिमाग, सोचने के तरीके और सही समय पर सही फैसला लेने की क्षमता का टेस्ट होगा. अनिल कपूर इस नए शो 'India Ke Top 1%' को होस्ट करते नजर आएंगे. शो की प्रीमियर डेट भी सामने आ गई है.
स्टार प्लस का नया गेम शो 'India Ke Top 1%' 5 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. यह शो हर वीकेंड दर्शकों का मनोरंजन करेगा. टीवी के साथ इसे Jio Hotstar पर भी देखा जा सकेगा. शो को लेकर काफी समय से प्रोमो जारी किए जा रहे थे और अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.
अनिल कपूर करेंगे शो की मेजबानी
'India Ke Top 1%' को बॉलीवुड के एक्टर अनिल कपूर होस्ट करेंगे. शो को लेकर अनिल कपूर का कहना है कि यह बाकी गेम और क्विज शो से काफी अलग है. इसमें यह नहीं देखा जाएगा कि कंटेस्टेंट को कितनी चीजें याद हैं, बल्कि यह देखा जाएगा कि वह किसी सवाल के बारे में किस तरह सोचता है. शो में कंटेस्टेंट्स की समझ, ऑब्जर्वेशन, लॉजिक और प्रेजेंस ऑफ माइंड को परखा जाएगा. कई सवाल ऐसे होंगे, जिनका जवाब पहली नजर में कुछ और लग सकता है. ऐसे में कंटेस्टेंट को सोच-समझकर जवाब देना होगा.
घर बैठे आप भी खेल सकेंगे
इस शो की सबसे मजेदार बात यह है कि इसमें सिर्फ कंटेस्टेंट ही सवालों के जवाब नहीं देंगे. घर पर टीवी देख रहे लोग भी हर सवाल के साथ खुद को आजमा सकेंगे. यानी शो देखते-देखते आप भी पता लगा सकेंगे कि आपकी सोच कितनी तेज है.
विदेशी शो का इंडियन वर्जन है 'India Ke Top 1%'
'India Ke Top 1%' दुनियाभर में मशहूर शो 'The 1% Club' का भारतीय वर्जन है. यह फॉर्मेट यूके में शुरू हुआ था और बाद में ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, स्पेन, अमेरिका और कई दूसरे देशों में भी पसंद किया गया.
'Bigg Boss OTT 3' के बाद फिर होस्ट बने अनिल कपूर
बता दें कि, अनिल कपूर इससे पहले 'Bigg Boss OTT 3' को होस्ट कर चुके हैं. अब वह एक बार फिर टीवी पर होस्ट की भूमिका में नजर आएंगे. 'India Ke Top 1%' को Banijay Asia ने बनाया है. अब देखना होगा कि अनिल कपूर का यह नया गेम शो दर्शकों को कितना पसंद आता है.
ये भी पढ़ें: