scorecardresearch

Dhurandhar 2 ने पहले दिन किया रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन, 100 करोड़ पार करने की तैयारी, 'जवान' समेत कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड खतरे में

ओपनिंग के मामले में धुरंधर ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने पठान (57 करोड़), स्त्री 2 (54 करोड़) और एनिमल (64 करोड़) को पछाड़ दिया है. अब इसकी नजर जवान के 75 करोड़ के रिकॉर्ड पर है, जिसे यह दोपहर तक पार कर सकती है.

Dhurandhar 2 Dhurandhar 2
हाइलाइट्स
  • पहले दिन 100 करोड़ पार करने की तैयारी

  • रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग की ओर धुरंधर 2

आदित्य धर के निर्देशन में बनी Dhurandhar 2 ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. फिल्म ने पेड प्रीव्यू से ही 43 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया, जो हिंदी फिल्मों के लिए अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले यह रिकॉर्ड स्त्री 2 के नाम था, जिसने करीब 10 करोड़ कमाए थे.

दोपहर 2 बजे तक 75 करोड़, 100 करोड़ ओपनिंग तय
ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, गुरुवार दोपहर 2 बजे तक फिल्म ने 32 करोड़ की कमाई कर ली थी. इस तरह कुल नेट कलेक्शन 75 करोड़ पहुंच गया. पेड प्रीव्यू के 43 करोड़ जोड़ें तो फिल्म की ओपनिंग 100 करोड़ के पार जाना लगभग तय माना जा रहा है. अगर ऐसा होता है तो यह हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार होगा.

जवान जैसी कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
ओपनिंग के मामले में धुरंधर ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने पठान (57 करोड़), स्त्री 2 (54 करोड़) और एनिमल (64 करोड़) को पछाड़ दिया है. अब इसकी नजर जवान के 75 करोड़ के रिकॉर्ड पर है, जिसे यह दोपहर तक पार कर सकती है.

साउथ डब वर्जन से भी शानदार कमाई
फिल्म के तमिल और तेलुगु वर्जन से भी अच्छी कमाई आ रही है. तमिल डब वर्जन ने 2 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है, जबकि तेलुगु वर्जन भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. हालांकि मलयालम और कन्नड़ वर्जन की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, क्योंकि इनके प्रीव्यू शोज रद्द हो गए थे. 

पहले पार्ट ने कमाए थे 1000 करोड़ से ज्यादा
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन नजर आ रहे हैं. यह स्पाई थ्रिलर 19 मार्च को रिलीज हुई है. फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है. इसके साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है और यह बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है. इसका पहला पार्ट दुनियाभर में 1300 करोड़ कमा चुका है और लंबे समय तक सिनेमाघरों में चला था.