Drishyam 3 Day 1 Box Office Collection
Drishyam 3 Day 1 Box Office Collection
अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित और अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है और फिल्म की कहानी एक बार फिर विजय सलगांवकर के उसी अंदाज को सामने लाती है, जिसके लिए यह फ्रेंचाइजी जानी जाती है. नए सबूत, नया पुलिस अधिकारी और लगातार बदलते मोड़ के बीच विजय फिर कानून से एक कदम आगे निकलने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है. फिल्म में अजय देवगन का अभिनय भी कहानी को मजबूत बनाता है. इसी क्रेज के साथ फिल्म के पहले दिन के अब तक के लाइव आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 73.68 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म फिलहाल देशभर में 14,956 शोज में चल रही है. भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन अब तक का 62.44 करोड़ रुपए है.
हालांकि, भारत में पहले दिन के कुल कलेक्शन की रिपोर्ट आना अभी बाकी है. फिल्म की रफ्तार देखकर एक्सपर्ट्स अनुमान लगा रहे हैं कि अगर फिल्म को दर्शकों का ऐसा ही प्यार मिला तो अपने पहले वीकेंड में 'दृश्यम 3' 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा आराम से पार कर लेगी.
बड़ी ओपनिंग की फिल्म बनी दृश्यम 3
सुबह के शो में दृश्यम: द कन्क्लूजन की देशभर में करीब 40 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही. वहीं, टियर-2 और टियर-3 शहरों के कुछ सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी इससे भी ज्यादा दर्ज की गई. कमाई का यह आंकड़ा इसे इस साल की किसी भारतीय फिल्म की बड़ी ओपनिंग में शामिल करता है. साथ ही, दृश्यम 3 अजय देवगन के करियर की भी बड़ी ओपनिंग में भी शामिल हे गई है. फिल्म ने पहले दिन की कमाई के मामले में शाहरुख खान की 'पठान' को भी पीछे छोड़ दिया है. 'पठान' ने रिलीज के दिन भारत में लगभग 57 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था, जबकि 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का आंकड़ा 62.44 करोड़ रुपए पहुंच चुका है.
दृश्यम का सॉर्ट रिव्यू
कहानी 'दृश्यम 2' की कहानी जहां खत्म होती है, उसके करीब छह महीने बाद आगे बढ़ती दिखाई गई है. विजय और उसका परिवार नॉर्मल जिंदगी शुरू करता नजर आ रहा है, लेकिन पुराना जीवन परछाईं की तरह साथ ही खड़ा है. इसी सब घटनाओं के बीच पुलिस अधिकारी राजवीर सिंह तोमर की एंट्री होती है, जिसका किरदार जयदीप अहलावत निभाते नजर आ रहे हैं. पुराने केस की दोबारा जांच शुरू हो जाती है. लेकिन इतना ही नहीं, जांच के साथ नए सबूत भी सामने आते हैं और इसके बाद एक बार फिर विजय और उसका परिवार पुलिस के घेरे में आ जाता है. फिल्म में विजय के पास कई कहानियां हैं और हर कहानी पुलिस की जांच को उलझाने में अपना काम बखूबी कर रही है. दर्शक जानते हैं कि विजय और उसके परिवार ने अपराध किया है, इसके बावजूद पुलिस को चकमा देते वक्त उसका किरदार दर्शकों का समर्थन हासिल करता है. फिल्म में इस गंभीर कहानी के बीच कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिलता है.
अजय देवगन के अभिनय की तारीफ
विजय सलगांवकर के किरदार में अजय देवगन एक बार फिर अपनी छाप छोड़ी है. उनके चेहरे का तनाव, आंखों की गंभीरता और मुश्किल वक्त में शांत रहने का अंदाज फिल्म की कहानी को आगे ले जाती है. श्रीया सरन को भी भावनात्मक दृश्यों में जगह मिली है, जबकि तब्बू और रजत कपूर अपने पुराने किरदारों में लौटे हैं. जयदीप अहलावत नए पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आ रहे हैं और प्रकाश राज वकील शेट्टी की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें