scorecardresearch

Rise and Fall 2 Tej Pratap Yadav: 'राइज एंड फॉल 2' के सेट पर बवाल, तेज प्रताप की गोद में बैठकर डांस करती नजर आईं पंजाबी एक्ट्रेस, देखें वायरल प्रोमो

'राइज एंड फॉल 2' के नए प्रोमो में सारा गुरपाल बॉलीवुड गाने पर डांस करते हुए तेज प्रताप यादव की गोद में बैठ गईं. यह देख स्वरा भास्कर शर्माती नजर आईं. वहीं, पेंटहाउस ऑडिशन के प्रोमो में काजल राघवानी रोती हुई नजर आईं.

Advertisement
राइज एंड फॉल का नया प्रोमो राइज एंड फॉल का नया प्रोमो

'राइज एंड फॉल 2' में तेज प्रताप यादव का सफर लगातार चर्चा में बना हुआ है. भोजपुरी बवाल के बाद वह इस रियलिटी शो का हिस्सा बने हैं. शो में कभी उनका मस्तमौला अंदाज नजर आता है तो कई मौकों पर उनका अग्रेसिव रूप भी देखने को मिला है. अब सामने आए नए प्रोमो में तेज प्रताप के साथ पंजाबी एक्ट्रेस-सिंगर सारा गुरपाल का एक ऐसा सीन दिखा, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया. 

नए प्रोमो में सारा गुरपाल बॉलीवुड के एक गाने पर डांस करती नजर आती हैं. इसी दौरान वह तेज प्रताप यादव की गोद में बैठ जाती हैं. सारा के इस अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं. वह तेज प्रताप को 'क्यूटी' कहती हैं और आगे कहती हैं कि बिहार में धमाल मच जाएगा. प्रोमो की शुरुआत लिफ्ट मोहतरमा की अनाउंसमेंट से होती है. इसमें वर्कर से कहा जाता है कि उसे लग रहा था कि वह पार्टी में आया है, जबकि असल में वह ऑडिशन देने आया है. इसके बाद बताया जाता है कि सीजन का पहला राइज होने वाला है और तेज प्रताप को फैसला लेने का समय आ गया है.

सारा के डांस पर स्वरा का रिएक्शन
सारा गुरपाल के डांस के दौरान शो में मौजूद लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिलते हैं. सारा को तेज प्रताप की गोद में बैठकर डांस करते देख स्वरा भास्कर शर्मा कर अपना मुंह छिपाती दिखाई देती हैं. वहीं गौतम गुलाटी भी इसी प्रोमो में तेज प्रताप को इंप्रेस करने की कोशिश करते नजर आते हैं. वह उन्हें फिल्मी डायलॉग सुनाते हैं. प्रोमो के इन अलग-अलग सीन्स ने आने वाले एपिसोड को लेकर चर्चा बढ़ा दी है.

पेंटहाउस के लिए देना होगा ऑडिशन
आने वाले एपिसोड में पेंटहाउस में जाने के लिए वर्कर का ऑडिशन भी होगा. जिस वर्कर का ऑडिशन तेज प्रताप यादव को पसंद आएगा, उसे पेंटहाउस में जाने का मौका मिलेगा. यानी इस फैसले में तेज प्रताप की भूमिका अहम रहने वाली है. हालांकि, प्रोमो का अंत पूरी तरह मस्ती वाले माहौल में नहीं होता. आखिरी हिस्से में काजल राघवानी रोती हुई दिखाई देती हैं, जिससे शो का माहौल टेंशन से भरा नजर आता है.
 

ये भी पढ़ें