scorecardresearch

Oscar 2027 में भारत की कौन सी फिल्म मारेगी बाजी? शुरू हुई एंट्री की रेस, जानें कौन सी फिल्में कर सकती हैं आवेदन

इस बार 99वें अकादमी अवॉर्ड्स में भारत की फिल्म इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में हिस्सा लेगी. फिल्म निर्माता 7 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक अपनी फिल्मों के लिए आवेदन कर सकते हैं. भारत की आधिकारिक ऑस्कर एंट्री का ऐलान 19 सितंबर को किया जाएगा.

Advertisement
Oscars 2026 Oscars 2026

Oscar 2027 में भारत की ओर से कौन सी फिल्म जाएगी, इसकी तैयारी शुरू हो गई है. Film Federation of India यानी FFI ने फिल्मों के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. जो फिल्में भारत की तरफ से Oscar की रेस में शामिल होना चाहती हैं, वे 7 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकती हैं. भारत की ओर से चुनी गई फिल्म के नाम का ऐलान 19 सितंबर को होगा.

जूरी देखकर चुनेगी फिल्म
FFI जल्द ही एक जूरी बनाएगा. इसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े बड़े लोग शामिल होंगे. जूरी आवेदन करने वाली फिल्मों को देखेगी और फिर वोटिंग के जरिए भारत की फिल्म चुनी जाएगी. FFI के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने कहा कि फिल्म मेकर्स के लिए पूरी प्रक्रिया आसान और साफ रखी जाएगी. उन्होंने ज्यादा से ज्यादा फिल्मों को Oscar की रेस में शामिल होने के लिए आवेदन करने को कहा है.

कौन सी फिल्म कर सकती है आवेदन
1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 के बीच भारत में थिएटर में रिलीज हुई फिल्में इसके लिए आवेदन कर सकती हैं. फिल्म का किसी थिएटर में लगातार कम से कम 7 दिन तक चलना जरूरी है. अगर कोई फिल्म 7 सितंबर तक रिलीज नहीं हुई है, तब भी वह आवेदन कर सकती है. लेकिन इसके लिए फिल्म के मेकर्स को यह तय करना होगा कि फिल्म 30 सितंबर से पहले कम से कम 7 दिन थिएटर में चलेगी.

फिल्म के लिए ये नियम जरूरी
फिल्म के मेकर और भारत से जुड़े कलाकार या टेक्नीशियन के पास भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए. फिल्म का कम से कम 60 फीसदी हिस्सा किसी भारतीय भाषा या स्थानीय बोली में होना जरूरी है. आवेदन के साथ फिल्म की थिएटर रिलीज का सबूत, कास्ट और क्रू की जानकारी, फिल्म की कहानी का छोटा सार और अंग्रेजी सबटाइटल वाली फिल्म देनी होगी. फिल्म के किसी फेस्टिवल में चुने जाने या अवॉर्ड जीतने की जानकारी भी देनी होगी.

आवेदन के लिए कितने पैसे देने होंगे
फिल्म को Oscar की रेस में भेजने के लिए 1,25,000 रुपये की फीस रखी गई है. इस पर 18 फीसदी GST लगेगा. यानी कुल फीस 1,47,500 रुपये होगी. पहले जूरी फिल्मों को देखकर वोट करेगी. इसके बाद 15 फिल्मों की एक लिस्ट बनाई जाएगी. फिर इन 15 फिल्मों को देखकर वोटिंग होगी और इनमें से 5 फिल्मों को Oscar के फाइनल नॉमिनेशन में जगह मिलेगी.
 

ये भी पढ़ें: