scorecardresearch

Bhojpuri Bawaal: खेसारी लाल संग करवाचौथ मनाती थीं काजल राघवानी? शादीशुदा मर्द संग रिश्ते पर हुआ सवाल तो बोलीं...

नए प्रोमो में बातचीत के दौरान काजल राघवानी से पूछा जाता है कि वह ऐसे व्यक्ति के साथ रिश्ते में क्यों आईं, जो पहले से शादीशुदा था. इस सवाल के जवाब में काजल कहती नजर आती हैं कि वह व्यक्ति भी तो जानता था कि वह शादीशुदा है.

Advertisement
Kajal Raghwani Kajal Raghwani

जियो हॉटस्टार पर चल रहा रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' चर्चा में बना हुआ है. शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं. आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, निरहुआ और पवन सिंह से जुड़ी कई बातें शो के प्रोमो में सामने आ चुकी हैं. अब नए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है. वजह है काजल राघवानी का एक बड़ा खुलासा, जिसे खेसारी लाल यादव से जोड़कर देखा जा रहा है.

काजल ने शादीशुदा शख्स के साथ रिश्ते की बात कबूली
नए प्रोमो में बातचीत के दौरान काजल राघवानी से पूछा जाता है कि वह ऐसे व्यक्ति के साथ रिश्ते में क्यों आईं, जो पहले से शादीशुदा था. इस सवाल के जवाब में काजल कहती नजर आती हैं कि वह व्यक्ति भी तो जानता था कि वह शादीशुदा है. इसके बाद शो में उस स्टार का एक पुराना बयान बताया जाता है, जिसमें उन्होंने खुद को परिवार से आने वाला इकलौता एक्टर बताया था. इस पर काजल तुरंत जवाब देती हैं- 'हां, इसलिए मेरे साथ आते थे करवाचौथ मनाने के लिए.' काजल के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. हालांकि प्रोमो में काजल ने उस शख्स का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया है.

खेसारी लाल यादव से जोड़ा जा रहा काजल का बयान
काजल राघवानी का नाम लंबे समय से भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ जोड़ा जाता रहा है. दोनों के रिलेशनशिप की खबरें पहले भी सामने आती रही हैं. इन खबरों को लेकर दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था. अब भोजपुरी बवाल के नए प्रोमो में काजल के शादीशुदा शख्स के साथ रिश्ते और करवाचौथ मनाने वाले बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसे खेसारी लाल यादव से जोड़कर देख रहे हैं.

 

 

हालांकि, प्रोमो में काजल ने खेसारी का नाम लेकर यह बात नहीं कही है. इसलिए यह कहना मुश्किल है कि उनका इशारा सीधे खेसारी की तरफ था या किसी और शख्स की तरफ.

करीब 5 साल रिलेशनशिप में रहने की चर्चा
काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बारे में लंबे समय से दावा किया जाता रहा है कि दोनों करीब पांच साल तक रिलेशनशिप में थे. दोनों की साथ में कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर दोनों को काफी ट्रोल किया गया था. यहां तक कि एक पब्लिक इवेंट में उनकी गाड़ी तोड़े जाने की बात भी सामने आई थी.

काजल बोलीं- मैंने बहुत मार खाई और बहुत कुछ सहा
शो में काजल अपनी जिंदगी से जुड़े मुश्किल दौर की बात भी करती नजर आती हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने बहुत मार खाई है और बहुत कुछ चुपचाप सहा है. काजल की शादी की बात करें तो वह फिलहाल सिंगल हैं. वहीं नए प्रोमो में उनकी बातों ने एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी और पुराने रिश्ते को चर्चा में ला दिया है.

पवन सिंह भी करेंगे लव लाइफ पर बात
भोजपुरी बवाल के इसी प्रोमो में पवन सिंह भी अपनी लव लाइफ को लेकर कुछ बातें करते नजर आएंगे. हालांकि प्रोमो में उनकी ओर से किए गए खुलासे की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. अब शो के अगले एपिसोड में काजल राघवानी और पवन सिंह की बातों से जुड़े और क्या खुलासे सामने आते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा.