scorecardresearch

Who is Sakshi Jha: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 की कंटेस्टेंट पर गिरी गाज? जानें कौन है ट्रोल होती साक्षी झा

इंडियाज गॉट लेटेंट 2 की कंटेस्टेंट और बिहार की शिक्षिका साक्षी झा अपने विवादित बयानों के बाद चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स में उनके सस्पेंड होने का दावा किया गया है. शो में दिए गए बयानों के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है.

साक्षी झा और समय रैना साक्षी झा और समय रैना

समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' की कंटेस्टेंट साक्षी झा इन दिनों अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. शो में दिए गए उनके बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद उन्हें लेकर विवाद बढ़ गया. खबरों के मुताबिक, बिहार सरकार ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है. हालांकि, इस कथित सस्पेंशन पर सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

कौन हैं साक्षी झा?
साक्षी झा बिहार की रहने वाली हैं और पेशे से एक टीचर हैं. उन्होंने 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था. शो में उन्होंने खुद को 'मैन-हेटर' (पुरुष-विरोधी) बताया और कहा कि उन्हें सिर्फ आम पुरुषों से ही नहीं, बल्कि अपने पिता, दादा और भाई से भी नफरत है. उन्होंने अपनी इस सोच के पीछे 'जनरेशनल ट्रॉमा' को वजह बताया. ऑडिशन के दौरान साक्षी झा ने कहा कि उनकी जिंदगी का मकसद 'पति को शराब पीकर बेल्ट से पीटना' है. उनके इस बयान से शो के जज और दर्शक दोनों हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर भी इस टिप्पणी की जमकर आलोचना हुई और कई लोगों ने इसे आपत्तिजनक बताया.

जीरो अंक पाने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं
साक्षी झा शो में उस वक्त भी चर्चा में आ गईं, जब वह 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' की पहली ऐसी कंटेस्टेंट बनीं, जिन्हें सभी पैनलिस्ट्स ने 0 अंक दिए. दिलचस्प बात यह रही कि जहां जजों ने उन्हें सर्वसम्मति से शून्य अंक दिए, वहीं साक्षी ने अपनी ही परफॉर्मेंस को 10 में से 8 अंक दिए.

नौकरी पर भी गिरी गाज!
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में दिए गए विवादित बयानों के बाद बिहार सरकार ने साक्षी झा को सस्पेंड कर दिया है. हालांकि, इस कथित कार्रवाई को लेकर अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. विवाद के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने एक टीचर के तौर पर उनके आचरण पर भी सवाल उठाए.

समय रैना ने ट्रोलिंग पर की अपील
विवाद बढ़ने के बाद शो के होस्ट समय रैना ने सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की कि वे साक्षी झा को व्यक्तिगत रूप से निशाना न बनाएं. उन्होंने कहा कि मीम्स और आलोचना अपनी जगह ठीक हैं, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि सामने भी एक इंसान है. समय ने लोगों से प्यार और संवेदनशीलता बनाए रखने की अपील की है.
 

ये भी पढ़ें