scorecardresearch

विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड, 10.60 करोड़ की एडवांस बुकिंग हुई , 4.35 लाख टिकट बिके

रविवार सुबह तक फिल्म के लिए 4.35 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. देशभर में फिल्म के 4,314 शोज के लिए यह एडवांस बुकिंग हुई है. अभी कई प्रीमियम लोकेशंस पर बुकिंग शुरू नहीं हुई है.

Advertisement
Vijay, Jana Nayagan Vijay, Jana Nayagan

तमिल सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' (Jana Nayagan) रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करती नजर आ रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए भारत में 10.60 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग कर ली है. 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही यह फिल्म विजय के करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है, क्योंकि इसके बाद वह पूरी तरह राजनीति में एक्टिव होंगे. यही वजह है कि फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

रिलीज से पहले 10.60 करोड़ की एडवांस बुकिंग
ट्रैक टॉलीवुड के मुताबिक, रविवार सुबह तक फिल्म के लिए 4.35 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. देशभर में फिल्म के 4,314 शोज के लिए यह एडवांस बुकिंग हुई है. अभी कई प्रीमियम लोकेशंस पर बुकिंग शुरू नहीं हुई है. ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोमवार और मंगलवार तक एडवांस बुकिंग का आंकड़ा और तेजी से बढ़ सकता है.

एडवांस बुकिंग में तमिलनाडु सबसे आगे
फिल्म की एडवांस बुकिंग में तमिलनाडु सबसे आगे है. यहां से अब तक 4.87 करोड़ रुपए की बुकिंग हुई है, जो कुल कलेक्शन का लगभग आधा हिस्सा है. इसके बाद कर्नाटक का नंबर आता है, जहां फिल्म ने 3.04 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग की है. इसमें सबसे बड़ा योगदान बेंगलुरु का रहा है. वहीं केरल से फिल्म को 1.69 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग मिली है.

इन शहरों में सबसे ज्यादा क्रेज
एडवांस बुकिंग में बेंगलुरु सबसे आगे है, जहां अकेले 3.01 करोड़ रुपए की एडवांस टिकट बिक्री हुई है. यह पूरे देश की एडवांस बुकिंग का करीब 30% है. वहीं चेन्नई में 1.18 करोड़ रुपए की बुकिंग दर्ज की गई है और यहां थिएटर ऑक्यूपेंसी 86% से ज्यादा पहुंच चुकी है. इसके अलावा कोयंबटूर से 67.16 लाख रुपए की बुकिंग हुई है. हैदराबाद, मदुरै, तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

सबसे ज्यादा बुकिंग तमिल वर्जन से
फिल्म की कमाई में सबसे बड़ा योगदान तमिल वर्जन का है. कुल एडवांस बुकिंग में से 10.17 करोड़ रुपए सिर्फ तमिल भाषा से आए हैं, जो कुल बुकिंग का करीब 96% है. वहीं तेलुगु वर्जन ने 42.21 लाख रुपए की एडवांस बुकिंग की है. हिंदी वर्जन को फिलहाल सीमित रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म की लगभग पूरी एडवांस बुकिंग 2D शो के लिए हुई है.

7 महीने की देरी के बाद रिलीज हो रही फिल्म
'जना नायकन' पहले पोंगल 2026 के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड के कारण इसकी रिलीज करीब 7 महीने टालनी पड़ी. हाल ही में फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से 'A' सर्टिफिकेट मिलने के बाद अब यह 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि, नारायण और नासर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.