scorecardresearch

सरोगेसी और लिव-इन-रिलेशनशिप पर बोलीं कृति सेनन, दिए बेबाक जवाब

कार्यक्रम के वक्त जब कृति से लिव-इन-रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनका ऐसा मानना है कि हर इंसान को अपनी जिंदगी में कुछ भी नया ट्राई करने से पीछे नहीं हटना चाहिए. लिव-इन रिलेशनशिप में कुछ भी गलत नहीं है.

Advertisement
आजतक एजेंडा के मंच पर बोलीं कृति सेनन आजतक एजेंडा के मंच पर बोलीं कृति सेनन
हाइलाइट्स
  • कृति बोलीं जिंदगी बदलने वाली चीज है सरोगेसी

  • हर इंसान को जिंदगी में नई चीजें ट्राई करनी चाहिए: कृति

 

कृति सेनन बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री हैं. बॉलीवुड की टॉल गर्ल कही जाने वाली कृति ने एजेंडा आज तक के मंच पर अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों के बारे में खुलासा किया. कृति ने न सिर्फ अपनी रील लाइफ बल्कि अपनी रियल लाइफ के बारे में भी बहुत कुछ साझा किया. कृति ने अपने जीवन में कई अलग-अलग किरदार निभाए हैं. अपनी फिल्म लुका-छुप्पी में जहां एक ओर एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया जो कि कार्तिक आर्यन के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. वहीं फिल्म मिमी में उन्होंने एक सरोगेट मदर का किरदार निभाया. 

सरोगेसी पर क्या है कृति की राय
सरोगेसी के बारे में बात करते हुए कृति बताती हैं कि सरोगेसी के लिए अब कई अलग कानून बन गए हैं. कृति आगे कहती हैं कि मुझे नहीं लगता है कि अगर आपको परिवार चाहिए और बच्चे चाहिए और आप नॉर्मल तरह से मां नहीं बन पा रहे हो तो सरोगेसी को जरूर चांस देना चाहिए. मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत है. मुझे लगता है कि इसको हम सब को पॉजिटिव लेना चाहिए. ये एक जिंदगी बदलने वाली चीज है.

लिव-इन-रिलेशनशिप को मौका देंगी कृति!
कार्यक्रम के वक्त जब कृति से लिव-इन-रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनका ऐसा मानना है कि हर इंसान को अपनी जिंदगी में कुछ भी नया ट्राई करने से पीछे नहीं हटना चाहिए. लिव-इन रिलेशनशिप में कुछ भी गलत नहीं है. हालांकि जब कृति से पूछा गया कि क्या वो कभी लिव-इन में रहेंगी, तो उसपर कृति बताती हैं कि मैं ऐसा नहीं करूंगी, क्योंकि मेरे माता पिता मुझे इस चीज की परमिशन नहीं देंगे. मेरी मां एक बिंदास महिला हैं, लेकिन अगर लिव-इन की बात की जाए तो जरूर सवाल उठाएंगी. 

मिमी के लिए मुश्किल से बढ़ाया वजन: कृति 
कृति सेनन ने फिल्म मिमी के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग के वक्त करीब 15 किलो तक वजन बढ़ाया था. कृति बताती हैं कि वो बचपन में दुबली-पतली रहती हैं. ऐसे में वजन बढ़ाना उनके लिए किसी चैलेंज से कम नहीं था. इसके लिए उन्होंने स्पेशल डाइट को फॉलो किया था. शूटिंग के वक्त कृति को घी, तेल, जंक फूड भर-भर के खिलाया जा रहा था.