scorecardresearch

Mirzapur The Movie Review: बड़े पर्दे पर फिर दिखा 'मिर्जापुर' का असली भौकाल, जानें कैसी है गुड्डू पंडित, कालीन भैया और मुन्ना की फिल्म!

Mirzapur The Movie को लेकर पहला रिव्यू सामने आ गया है. तरण आदर्श ने फिल्म को 4 स्टार देते हुए 'विनर' और 'Sure-Shot Hit' बताया है. उन्होंने फिल्म के दमदार एक्शन, शानदार डायरेक्शन और जबरदस्त क्लाइमेक्स की तारीफ की, हालांकि सेकंड हाफ थोड़ा लंबा लगा. अब देखना होगा कि दर्शकों के बीच फिल्म कितना भौकाल मचाती है.

Advertisement
Mirzapur The Movie Mirzapur The Movie

'मिर्जापुर' के फैंस के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं. Mirzapur The Movie देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और फिल्म के शुरुआती शो भी शुरू हो गए हैं. इसी बीच फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है. मशहूर ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने फिल्म को 4 स्टार देते हुए इसे 'विनर' बताया है. उन्होंने फिल्म को एक जबरदस्त मास एंटरटेनर करार दिया है.

तरण आदर्श ने बताया 'Sure-Shot Hit'
तरण आदर्श ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म का रिव्यू शेयर करते हुए इसे 'पीक मास एंटरटेनर' बताया. उन्होंने लिखा कि फिल्म रॉ, बेरहम और तेज रफ्तार एंटरटेनर है, जो दर्शकों पर जबरदस्त असर छोड़ती है. उनके मुताबिक फिल्म 'Sure-Shot Hit' है. तरण ने खास तौर पर इस बात की तारीफ की कि फिल्म कहीं से भी वेब सीरीज के किसी लंबे एपिसोड जैसी नहीं लगती. हालांकि इसकी कहानी और ट्रीटमेंट में 'मिर्जापुर' सीरीज वाला कच्चापन, तेवर और अंदाज बरकरार रखा गया है.

एक्शन और डायरेक्शन की भी जमकर तारीफ
फिल्म के डायरेक्टर गुरमीत सिंह की तारीफ करते हुए तरण आदर्श ने कहा कि उन्होंने ड्रामा, एक्शन, कॉमेडी और इमोशन के बीच अच्छा संतुलन बनाया है. फिल्म का एक्शन रॉ, ब्रूटल और पूरी तरह मास एंटरटेनिंग बताया गया है. बड़े पर्दे पर इसका स्केल और इंटेंसिटी कई सीन्स को सीटी बजाने लायक बनाती है. फिल्म में गानों की ज्यादा गुंजाइश नहीं होने के बावजूद इसके बैकग्राउंड स्कोर को उन्होंने 'बियॉन्ड आउटस्टैंडिंग' बताया है.

सेकंड हाफ थोड़ा कमजोर, क्लाइमेक्स ने संभाला मामला
हालांकि फिल्म को पूरी तरह परफेक्ट नहीं बताया गया है. तरण आदर्श के मुताबिक सेकंड हाफ की शुरुआत में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती है और दूसरा हिस्सा कुछ लंबा महसूस होता है. कुछ सीन्स को एडिट करके कहानी को और टाइट किया जा सकता था. लेकिन प्री-क्लाइमेक्स और क्लाइमेक्स में फिल्म फिर रफ्तार पकड़ लेती है. जैसलमेर के रेत के टीलों के बीच फिल्माए गए सीन्स विजुअली शानदार बताए गए हैं.



कुल मिलाकर शुरुआती रिव्यू ने Mirzapur The Movie को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ा दी हैं. अब देखना होगा कि गुड्डू पंडित और मुन्ना त्रिपाठी की कहानी बड़े पर्दे पर बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है.

ये भी पढ़ें: