scorecardresearch

'सखा सप्तपदा भव' इस संदेश के साथ प्रधानमंत्री ने दी रश्मिका और विजय देवरकोंडा को शादी की शुभकामना

रश्मिका और विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे, जिसके लिए प्रधानमंत्री ने भी उन्हें, उनके नए जीवन के लिए बहुत सारी शुभकामना दी है.

PM SENDS PERSONAL WEDDING MESSAGE TO VIJAY DEVERAKONDA AND RASHMIKA MANDANNA PM SENDS PERSONAL WEDDING MESSAGE TO VIJAY DEVERAKONDA AND RASHMIKA MANDANNA

बहुचर्चित सितारे Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna 26 तारीख को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. उनके फैंस उनकी शादी का इंतजार बड़े लंबे वक्त से कर रहे थे. रिपोर्ट्स में कई बार शादी के दिन का दावा किया गया था, लेकिन अब खबर ये है कि दोनों 23 तारीख को वेडिंग वेन्यू आईटीसी मोमेंटोस एकाया पहुंच चुके हैं. 24 से लेकर 26 फरवरी तक उनकी शादी की रस्में चलेंगी और 26 को ही दोनों सात फेरे लेंगे.

प्रधानमंत्री ने दी कपल को बधाई
प्रधानमंत्री ने 'सखा सप्तपदा भव' का उल्लेख करते हुए विवाह को जीवनभर की दोस्ती बताया. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जोड़ी 'ईश्वर द्वारा लिखा गया वास्तविक जीवन का नया अध्याय है', जो उनकी फिल्मों के जादू से भी ज्यादा चमकेगा. प्रधानमंत्री ने इस जोड़े को प्यार, सपनों और जिम्मेदारियों से भरे जीवन के लिए आशीर्वाद दिया. प्रधानमंत्री ने दोनों से एक-दूसरे की कमियों को स्वीकार करने और सच्चे जीवनसाथी के रूप में साथ आगे बढ़ने की बात कही है.

शादी में आएंगे इतने मेहमान
शादी के लिए कुल मेहमानों की संख्या 230 रखी गई है. शादी अरावली की पहाड़ियों के बीच बसे होटल आईटीसी मोमेंटोस एकाया में होगी, जिसकी 106 एकड़ में फैली लोकेशन में 100 से ज्यादा विला हैं. मेहमानों के लिए इस शादी में प्रीमियम सूट्स बुक किए गए हैं.

ऐसे शुरू हुई थी प्रेम कहानीऐसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी
रश्मिका और विजय दोनों ने दो बड़ी फिल्मों में साथ काम किया था, जिसमें से पहली फिल्म गीता गोविंदम थी जो 2018 में आई थी. दोनों की दूसरी फिल्म डियर कोमरेड थी, जो 2019 में रिलीज हुई थी. जिसके बाद लोगों को इस जोड़ी की केमिस्ट्री इतनी पसंद आने लगी कि लोग दोनों को साथ में देखना पसंद करने लगे. इसी के साथ ही फैंस अटकलें लगाने लगे कि दोनों रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं, और धीरे-धीरे ये अटकलें हकीकत में बदलती गईं. अब दोनों 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंध कर सारी अटकलों पर मुहर लगाने जा रहे हैं, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. 

ये भी पढ़ें