scorecardresearch

Cannes 2026: कान्स के मंच पर तारा सुतारिया का जलवा, ब्लैक एंड व्हाइट गाउन में ढाया कहर, अब रेड कार्पेट लुक का इंतजार

कभी प्राइवेट लाइफ तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहने वाली तारा सुतारिया इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर खूब चर्चा बटोर रही हैं. उन्होंने फेस्टिवल की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट, उनके रेड कार्पेट लुक को लेकर और बढ़ा दिया. देखें तारा की ब्यूटीफूल तस्वीरें.

Tara Sutaria Tara Sutaria

79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 12 मई से हो चुकी है, जो 23 मई तक चलेगा. दुनिया भर की फिल्म और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े नाम इस प्रतिष्ठित मंच का हिस्सा बन रहे हैं. बॉलीवुड से भी कई सितारे वहां पहुंचे हैं. जहां एक तरफ आलिया भट्ट अपने अंदाज को लेकर चर्चा में हैं, वहीं अब तारा सुतारिया का नाम भी सुर्खियों में आ गया है. तारा ने कान्स पहुंचकर अपने पहले लुक की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. खास कर उनका स्टाइल और कॉन्फिडेंस लोगों का ध्यान खूब खींच रहा है.

खास मौके को लेकर तारा ने जताई खुशी
तारा सुतारिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद सम्मान की बात है. उन्होंने यह भी कहा कि रेड सी फिल्म फाउंडेशन के 'वुमन इन सिनेमा गाला' में शामिल होना उनके लिए बेहद खास अनुभव है. अपने पोस्ट में उन्होंने इशारा दिया कि आने वाला दिन उनके लिए और भी खास रहने वाला है. उन्होंने फैंस से जुड़े रहने की बात कही और पहले दिन की कुछ कुछ फोटोज भी शेयर कीं.

पहले लुक ने ही लूट ली लाइमलाइट
कान्स में तारा का पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई. वह ब्लैक एंड व्हाइट ऑफ-शोल्डर गाउन में नजर आईं, जिसमें उनका अंदाज काफी एलिगेंट दिखाई दिया. मोती वाले ईयररिंग्स ने उनके पूरे लुक को और निखारा. इसके साथ तारा ने ब्लैक सनग्लासेस भी पहन रखा था, जिसने उनके स्टाइल में अलग ही आकर्षण जोड़ दिया. कैमरे के सामने उनका कॉन्फिडेंट पोज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)

अब रेड कार्पेट पर सबकी नजर
तारा सुतारिया के पहले लुक के बाद अब लोगों की नजर उनके रेड कार्पेट अपीयरेंस पर टिक गई है. गुरुवार को वह रेड कार्पेट पर नजर आने वाली हैं और फैंस यह देखने को उत्साहित हैं कि वह किस नए अंदाज में दिखाई देंगी. सोशल मीडिया पर कई लोग उनके अगले लुक का इंतजार कर रहे हैं. कुछ सेलेब्स ने भी उनकी तारीफ की है. अभिनेत्री दिशा पाटनी ने उनके लुक को 'खूबसूरत' बताया.

पर्सनल लाइफ भी चर्चा में
तारा सुतारिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में बनी हुई हैं. हाल के समय में उनका नाम अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है. हालांकि दोनों की ओर से रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में इसको लेकर चर्चाएं जरूर तेज हैं. वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो तारा आने वाले समय में फिल्म Toxic में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में यश के साथ अभिनेत्री नजर आएंगी, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.  

ये भी पढ़ें