scorecardresearch

Tom Holland Zendaya wedding: टॉम हॉलैंड ने कर ली जेंडाया से शादी? सोशल मीडिया पर Wedding Photos वायरल होने के बाद आया बयान

हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड और ज़ेंडाया की शादी को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच अभिनेता ने ऐसा बयान दिया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

Tom Holland Zendaya wedding Tom Holland Zendaya wedding
हाइलाइट्स
  • जेंडाया के साथ घर बसा चुके हैं टॉम हॉलैंड

  • टॉम हॉलैंड और ज़ेंडाया ने शादी की

हॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में शामिल टॉम हॉलैंड और जेंडाया एक बार फिर सुर्खियों में हैं. पिछले कई महीनों से दोनों की शादी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं. अब एक इंटरव्यू में टॉम हॉलैंड के बयान ने इन चर्चाओं को और तेज कर दिया है.

दरअसल, साल 2025 में गोल्डन ग्लोब्स के रेड कार्पेट पर ज़ेंडाया को डायमंड रिंग पहने देखा गया था. इसके बाद से ही फैंस को लगने लगा था कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है. हालांकि उस समय कपल ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया था.

ज़ेंडाया के स्टाइलिस्ट ने भी दिया था इशारा
मार्च 2026 में जेंडाया के स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने भी एक बयान देकर फैंस को चौंका दिया था. उन्होंने कहा था, 'शादी तो पहले ही हो चुकी है. आप लोग उसे मिस कर चुके हैं.'

इसी बीच इंटरनेट पर टॉम और ज़ेंडाया की शादी की कई AI-जनरेटेड तस्वीरें वायरल होने लगीं. इन तस्वीरों में दोनों को इटली के खूबसूरत लेक कोमो में शादी का जश्न मनाते हुए दिखाया गया था. सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को करोड़ों लोगों ने देखा और लाखों लाइक्स मिले.

दादी भी हो गई थीं कन्फ्यूज
मैगजीन Esquire को दिए इंटरव्यू में टॉम हॉलैंड ने इन वायरल तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि उनकी दादी ने भी ये तस्वीरें देख ली थीं और उन्हें लगा कि परिवार को शादी में बुलाया ही नहीं गया. जब टॉम से पूछा गया कि क्या उन्हें बाकी रिश्तेदारों को भी सच बताना पड़ा, तो उन्होंने जवाब दिया, 'नहीं, क्योंकि वे सभी वहां मौजूद थे.' हालांकि इसके बाद टॉम ने ज्यादा कुछ कहने से इनकार कर दिया और मुस्कुराते हुए कहा, 'आपको बस इतना ही मिलेगा.'

ज़ेंडाया के लिए कही दिल छू लेने वाली बात
शादी पर भले ही टॉम ने खुलकर बात न की हो, लेकिन उन्होंने ज़ेंडाया के लिए अपनी भावनाएं जरूर जाहिर कीं. उन्होंने कहा, 'मुझे मेरा जीवनसाथी मिल गया है. वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त है. उनके साथ मैं सबसे ज्यादा खुश रहता हूं और खुद को सेफ महसूस करता हूं.'

फिर साथ नजर आएंगे दोनों एक्टर्स
टॉम हॉलैंड और ज़ेंडाया की जोड़ी जल्द ही बड़े पर्दे पर फिर दिखाई देने वाली है. दोनों अपनी आने वाली फिल्मों 'द ओडिसी' और 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के प्रमोशन में बिजी हैं. फैंस एक बार फिर इस सुपरहिट जोड़ी को साथ देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं.